14 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यस्वर्ण मंदिर के पास फिर से धमाका, 24 घंटे के अंदर दो...

स्वर्ण मंदिर के पास फिर से धमाका, 24 घंटे के अंदर दो बार विस्फोट से दहला अमृतसर

Published on

अमृतसर

स्वर्ण मंदिर के पास हेरिटेज स्ट्रीट में सोमवार सुबह फिर से धमाका हुआ। हालांकि दावा किया गया कि यह एक और मामूली विस्फोट था। हैरानी वाली बात यह है कि सोमवार को विस्फोट उसी स्थान पर हुआ जहां एक दिन पहले रविवार को धमाका हुआ था। सोमवार सुबह होने के कारण इस धमाके से कोई हताहत नहीं हुआ है। जबकि शनिवार- रविवार के बीच रात में हुए धमाके की चपेट में आने से छह लोग घायल हो गए थे। पुलिस के मुताबिक, धमाका लगभग उसी जगह हुआ है, जहां पहले धमाका हुआ था, जिसके बारे में बताया गया था कि यह हेरिटेज स्ट्रीट पर एक रेस्तरां की चिमनी में हुआ था।

पुलिस जवाब देने से कतरा रही
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, बम निरोधक दस्ता और फरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं। हालांकि पुलिस दोनों धमाकों के बारे में कोई भी जानकारी देने से कतरा रही है। क्षेत्र के स्थानीय निवासियों का कहना है कि सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जोरदार धमाका हुआ।

ग्रीन बेल्ट और सीवरेज में तलाशी
सूत्रों ने बताया कि किसी भी संदिग्ध वस्तु के छिपे होने की आशंका में ग्रीन बेल्ट, सीवरेज लाइन आदि में सघन तलाशी ली जा रही है। पुलिस ने निर्बाध तलाशी अभियान के लिए सड़क के एक किनारे को भी बंद कर दिया है।

आतंकी हमले से इनकार
स्वर्ण मंदिर के पास हेरिटेज स्ट्रीट में शनिवार आधी रात हुए विस्फोट में छह लोग घायल हो गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि, पुलिस ने कहा कि यह आतंकी हमला नहीं, बल्कि एक हादसा था।

पुलिस ने जारी की अडवाइजरी
विस्फोट के प्रभाव से आसपास की इमारतों की खिड़की के शीशे के उड़ने के कारण चोटें आईं। अमृतसर के पुलिस आयुक्त नौनिहाल सिंह ने ट्वीट किया, ‘घटनाओं के तथ्यों की जांच की जा रही है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। नागरिकों से शांति और सद्भाव बनाए रखने का आग्रह है। उन्होंने कहा कि कोई भी पोस्ट या वीडियो शेयर करने से पहले तथ्य की जांच कर लें।’

Latest articles

कार्यपालक निदेशक ने किया CIM डिवीजन में ऑटो टेपिंग मशीन का उद्घाटन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में प्रदीप कुमार उपाध्याय कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल ने कॉइल एवं...

बीएचईएल भोपाल में कैंटीनों में एसी लगाने की मांग के लिए कर्मचारियों का ऐबू को समर्थन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल की कैंटीनों में बढ़ती गर्मी के बीच कर्मचारियों की सुविधा हेतु...

तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM/CPI और VCK समर्थन देने को तैयार

नई दिल्ली। तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...