8.9 C
London
Wednesday, April 8, 2026
Homeराज्य'ये अहंकार की हार, जनता को हल्के में न लें...', कर्नाटक में...

‘ये अहंकार की हार, जनता को हल्के में न लें…’, कर्नाटक में BJP की शिकस्त पर राज ठाकरे

Published on

मुंबई,

कर्नाटक विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का बयान सामने आया है. राज ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस की जीत भारत जोड़ो अभियान का परिणाम है. भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह उनके स्वाभाव और अहंकार की हार है. इसलिए जनता को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए.

मनसे अध्यक्ष चार दिवसीय ठाणे जिले का दौरा कर रहे हैं. आज उन्होंने बदलापुर, अंबरनाथ, उल्हासनगर, कल्याण सहित ठाणे जिले के ग्रामीण इलाकों में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने पार्टी संगठन की समीक्षा भी की.

‘यह स्वाभाव की हार है, अहंकार की हार है’
राज ठकारे ने कहा, मैंने पहले अपने एक भाषण में कहा था कि विरोधी दल कभी नहीं जीतता, सत्ताधारी दल हारता है, यह स्वाभाव की हार है, अहंकार की हार है और जो ऐसा समझते कि हमें कौन झुका सकता है, ऐसे विचार की हार है. उन्होंने कहा कि जनता को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए, इस फैसले से सभी को सबक लेना चाहिए. मुझे लगता है कि यह राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान का परिणाम है.

महाराष्ट्र में क्या होगा नहीं मालूम?
मनसे अध्यक्ष ने अजित पवार और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस पर भी टिपण्णी की. कर्नाटक चुनाव नतीजे जैसे महाराष्ट्र की राजनीति में बदलाव होगा? पत्रकारों के इस सवाल पर राज ठाकरे ने कहा कि, मैं कोई ज्योतिषी नहीं हू, जो यह बता सके कि भविष्य में क्या होगा, तो अभी यह तय न करें कि महाराष्ट्र में अभी क्या होगा.

Latest articles

डकैती की योजना विफल करने वाली पुलिस टीम का व्यापारी महासंघ ने किया सम्मान

भोपाल। राजधानी के थाना गोविंदपुरा जोन-02 पुलिस को बरखेड़ा स्थित विजय मार्केट में सोने-चांदी...

अवधपुरी में शराब दुकान के खिलाफ फूटा रहवासियों का गुस्सा: कवि पेट्रोल पंप के पास प्रदर्शन, दुकान हटाने की मांग

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी क्षेत्र में शराब दुकान खोले जाने के विरोध में स्थानीय...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की, ‘माता कौशल्या के राम’ की बेल मेटल कलाकृति

नई दिल्ली। विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की, ‘माता कौशल्या के राम’ की बेल मेटल कलाकृति

नई दिल्ली। विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ‘हरियालो राजस्थान’ की ओर बढ़ता प्रदेश

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास की...

मोगा रैली में बरसे सीएम मान: आढ़तियों की हड़ताल पर सख्त रुख और ’30 दिन तकसीम’ योजना का बड़ा एलान

मोगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोगा में एक विशाल जनसभा को...