12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यUP निकाय चुनाव के बाद मिशन 2024 की तैयारियों में जुटे CM...

UP निकाय चुनाव के बाद मिशन 2024 की तैयारियों में जुटे CM योगी

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन 2024 की तैयारियों में जुट गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निकाय चुनाव में जीते सभी मेयर से फोन पर बात की. उन्होंने 17 नवनिर्वाचित मेयर से फोन पर बात कर बधाई दी.रविवार को सुबह 11 बजे से एक-एक कर योगी ने सभी 17 महापौर(मेयर) से फोन पर बात करके उनकी प्राथमिकताओं के बारे में जाना. साथ ही शहरों के विकास के रोडमैप पर चर्चा की.

आज सीएम गोरखपुर के दौरे पर हैं. गोरखनाथ मंदिर में योगी गोरखपुर के नवनिर्वाचित मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव और अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से मिले और उनका अभिनंदन किया.साथ ही अन्य शहरों के नव निर्वाचित मेयर से फोन पर बात की. यूपी में बीजेपी ने सभी 17 नगर निगमों में जीत हासिल की है.

उत्तर प्रदेश में सत्तासीन भाजपा ने शनिवार को सभी 17 नगर निगमों के पदों पर जीत हासिल कर मेयर का चुनाव जीत लिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को धन्यवाद दिया और शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी की “सबसे बड़ी जीत” के बाद राज्य में “ट्रिपल इंजन सरकार” बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी.

4 मई और 11 मई को हुए थे चुनाव
पार्टी के उम्मीदवारों ने वाराणसी, लखनऊ, अयोध्या, झांसी, बरेली, मथुरा-वृंदावन, मुरादाबाद, सहारनपुर, प्रयागराज, अलीगढ़, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, गोरखपुर, फिरोजाबाद और मेरठ में जीत हासिल की. 17 मेयरों और 1,401 नगरसेवकों के चुनाव के लिए शहरी स्थानीय निकाय चुनाव दो चरणों में – 4 मई और 11 मई को हुए थे.

राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, 19 नगरसेवक निर्विरोध चुने गए. 17 नगर निगमों में से, भाजपा ने केवल कानपुर शहर, बरेली और मुरादाबाद में अपने उम्मीदवारों को दोहराया और तीनों विजयी हुए.

सभी 17 निगमों पर बीजेपी की जीत सीएम योगी ने कहा कि जीत सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय का परिणाम है. यहां भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा ने पहली बार सभी 17 नगर निगमों में जीत हासिल की है. उन्होंने कहा, “सभी 17 नगर निगमों में मतदाताओं ने भाजपा पर भरोसा जताया है.”

 

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...