5.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्ययूपी निकाय चुनाव में जीते AAP के 100 उम्मीदवार, बधाई देने आएंगे...

यूपी निकाय चुनाव में जीते AAP के 100 उम्मीदवार, बधाई देने आएंगे केजरीवाल

Published on

लखनऊ,

उतर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में दिल्ली मॉडल को भी जीत मिली है जिससे आम आदमी पार्टी गदगद है. निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों को बधाई देने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल यूपी आएंगे.

यूपी नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पहली बार एंट्री की है जिसको लेकर पार्टी काफी खुश है. निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी के तीन नगर पालिका अध्यक्ष और छह नगर पंचायत अध्यक्ष बने हैं, जिसमें नगर पालिका परिषद में रामपुर से सना खानम, बिजनौर की श्योहारा पर फैसल वारसी और अलीगढ़ के खैर से संजय शर्मा चेयरमैन चुने गए हैं.

मुजफ्फरनगर की शाहपुर सीट से हाजी अखरम, अमरोहा की जोया नगर पंचायत से जुबैर अहमद, मुरादाबाद की पाकबड़ा नगर पंचायत से मोहम्मद याकूब ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है.

आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पार्टी के आठ निगम पार्षद, 30 नगर पालिका परिषद सदस्य और 61 नगर पंचायत सदस्य चुने गए हैं. वहीं सभासद और पार्षदों का आंकड़ा 100 तक पहुंच गया है, जिसको लेकर पार्टी के अंदर खुशी का माहौल है. संजय सिंह ने बताया कि यूपी के सभी जीते हुए प्रत्याशियों से मिलने के लिए अरविंद केजरीवाल यूपी आएंगे.

संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, “हम जनता का विश्वास जीतने में सफल रहें हैं, आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी और तेजी के साथ UP में आगे बढ़ेगी. जाति धर्म के नाम पर जकड़ी हुई UP की राजनीति को जाति धर्म के जंजाल से बाहर निकालना एक बहुत बड़ी चुनौती थी हमारे लिए, इसकी शुरुआत इस चुनाव में हुई है.”

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...