15.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedअसित मोदी ने मेरे साथ यौन संबंध नहीं बनाए बल्कि..., जेनिफर मिस्त्री...

असित मोदी ने मेरे साथ यौन संबंध नहीं बनाए बल्कि…, जेनिफर मिस्त्री बोलीं- माफी तो मांगनी पड़ेगी!

Published on

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की ‘रोशन भाभी’ उर्फ जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने शो के प्रड्यूसर असित मोदी और अन्य के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। एक बार फिर ‘रोशन भाभी’ ने अपनी शिकायत को मीडिया के सामने रखा कि उन्हें लेकर तरह-तरह के गॉसिप्स किए जा रहे हैं जो कि सरासर गलत हैं। साथ ही उन्होंने अब ये भी साफ किया है कि असित मोदी ने उनका यौन शोषण नहीं किया बल्कि मौखिक रूप से परेशान किया। बता दें हाल में ही जेनिफर मिस्त्री ने 15 साल बाद शो छोड़ने का ऐलान किया और मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए थे।

जेनिफर मिस्त्री ने ‘ANI’ के साथ बातचीत में बताया कि ‘मैंने असित कुमार मोदी, प्रोजेक्ट हैड सोहेल रमानी और एग्जक्यूटिव प्रड्यूसर जतिन बजाज के खिलाफ 4 अप्रैल को ड्राफ्ट भेजा था। मैं सिर्फ अपना पैसा नहीं मांग रही, बल्कि सच के लिए अड़ी हूं। इन तीनों को मानना होगा कि जो उन्होंने किया वो गलत किया।’

‘असित मोदी ने मेरे साथ यौन संबंध नहीं बनाए, फालतू की बात न करें’
जेनिफर मिस्त्री ने बताया कि ‘जब मैंने मीडिया के सामने आकर सच बताया तो इन्होंने मुझ पर प्रोफेशनल न होने के आरोप लगाए। मैं ये भी साफ कर दूं कि कुछ लोग फालतू की बातें कर रहे हैं कि असित जी ने मेरे साथ यौन संबंध बनाए, ऐसा नहीं है। उन्होंने सिर्फ वरबली चीजें बोली हैं। हाथ जोड़ती हूं कि बेमतलब की बातों को तूल न दें और किसी की भी गरिमा को ठेस न पहुंचाए।’

उन्हें माफी मांगने ही पड़ेगी- जेनिफर मिस्त्री
‘रोशन भाभी’ ने भी बताया कि ‘अभी पुलिस स्टेशन में नोटिस पहुंच गया है। मैं अभी मुंबई में नहीं हूं। जैसे ही मैं मुंबई जाऊंगी तो आगे की प्रक्रिया की शुरू होगी। अब देखना है कि वह मेरे खिलाफ क्या झूठे आरोप लगाते हैं। मैंने एक एक शब्द सही बोला है। उन्हें ये मानना होगा कि उन्होंने जो-जो किया वो सरासर गलत था और उन्हें हाथ जोड़कर माफी मांगनी होगी।’

असित मोदी ने रोशन भाभी के आरोपों पर क्या कहा
बता दें जेनिफर मिस्त्री ने आरोप लगाया था कि ‘असित मोदी ने उन्हें कई बार आपत्तिजनक मैसेज भेजे और ऐसी बातें की जिससे वह असहज हो गई थीं। वहीं होली वाले दिन सोहेल और जतिन ने उनके साथ सेट पर गलत बर्ताव किया था।’ जेनिफर के आरोपों पर असित मोदी ने रिएक्ट करते हुए कहा था कि ‘वह लीगल एक्शन लेंगे क्योंकि उन्होंने उनकी मर्यादा को ठेस पहुंचाया है।’

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...