3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यस्कूल में जींस, टी-शर्ट, लेगिंग पहनकर नहीं आएं टीचर, असम सरकार का...

स्कूल में जींस, टी-शर्ट, लेगिंग पहनकर नहीं आएं टीचर, असम सरकार का तुगलकी फरमान

Published on

नई दिल्ली

असम सरकार ने शनिवार को राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लिए एक ड्रेस कोड जारी किया है। जिसके तहत स्कूल में जींस और लेगिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने पुरुष और महिला दोनों शिक्षकों को स्कूलों में टी-शर्ट, जींस, लेगिंग आदि नहीं पहनने को कहा है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है एक शिक्षक शालीनता का उदाहरण पेश करने की उम्मीद की जाती है इसलिए एक ड्रेस कोड का पालन करना जरूरी है।

‘सभ्य कपड़े पहनकर आएं शिक्षक’
अधिसूचना में कहा गया कि शिक्षण संस्थानों के कुछ शिक्षकों को अपनी पसंद के कपड़े पहनते हुए पाया गया हैं जो कभी-कभी जनता को बड़े पैमाने पर पसंद नहीं आते हैं, इसलिए एक ड्रेस कोड का पालन करना आवश्यक हो गया है जो स्कूल में मर्यादा, शालीनता को लेकर गंभीरता को बनाए रखे। विभाग ने शिक्षकों को यह भी निर्देश दिया कि पुरुष और महिला दोनों शिक्षकों को साफ-सुथरे, शालीन और सभ्य रंगों के कपड़े पहनाए जाएं, जो आकर्षक न दिखें. कैजुअल और पार्टी वियर कपड़ों से शिक्षक दूरी बना कर रखें।

अधिसूचना में आगे कहा गया है कि दिए गए आदेश पालन किया जाए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, असम के शिक्षा मंत्री डॉ. रानोज पेगू ने कहा कि असम सरकार सभी सरकारी स्कूलों के लिए एक स्कूल रूल बुक शुरू करने जा रही है, जिसमें व्यापक बातें हैं कि स्कूल को कैसे प्रबंधित किया जाए और कक्षाएं कैसे संचालित की जाएं.

डॉ रानोज पेगू ने कहा अधिसूचना में कहा गया हैं कि शिक्षकों को शालीनता से, ठीक से कपड़े पहनने चाहिए और उन्हें औपचारिक पोशाक पहननी चाहिए. छात्रों के लिए हमारे पास वर्दी है इसलिए, शिक्षकों को औपचारिक पोशाक पहनकर स्कूल आना चाहिए।

पुलिसकर्मियों के वजन को लेकर जब डीजीपी ने दिया था बयान
असम में पुलिसकर्मियों के नाम भी एक अटपटा आदेश जारी हुआ था जिसमें कहा गया था कि उन्हें तीन महीने का अल्टीमेटम दे दिया गया है अगर वजन कम नहीं हुआ तो सीधे रिटायर कर दिया जाएगा। ये बात असम डीजीपी जी.पी. सिंह ने कही थी जो चाहते हैं कि राज्य की पुलिसफोर्स पूरी तरह मुस्तैद रहे और सिर्फ उन्हीं ऑफिसर्स को रखा जाए जो पूरी तरह फिट रहें।

 

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...