6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यमहिला ने एक साथ दिया 5 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- जच्चा...

महिला ने एक साथ दिया 5 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- जच्चा और बच्चा स्वस्थ

Published on

रांची ,

रांची के रिम्स में एक महिला ने 5 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है. ट्विटर हैंडल पर रिम्स द्वारा इस खबर को शेयर किया गया. बताया गया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वास्थ हैं. नवजात इस समय डॉक्टर की निगरानी में हैं. सभी बच्चों का वजन लगभग एक किलो से लेकर 750 ग्राम के बीच है.

सभी नवजात को नियोनेटोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है. डॉक्टर शशि बाला सिंह के नेतृत्व में सफल प्रसव कराया गया. बच्चों का वजन काफी कम है. पांच बच्चों को जन्म देने वाली महिला इटखोरी, चतरा की बताई जा रही है.

फिलहाल, जच्चा और बच्चों का स्वास्थ्य ठीक है. डॉक्टरों की टीम जच्चा और बच्चों की निगरानी कर रही है.डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे प्री-मैच्योर हैं. इनका जन्म 26-27 हफ्ते में ही हुआ है. ऐसे में अभी उनकी स्थिति को लगातार मॉनिटर करने की जरूरत है. बच्चों की सही से देखभाल की जा रही है.

रिम्स में एक महिला दे चुकी है 4 बच्चों को जन्म
बता दें कि एक महीने पहले ही रिम्स में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया था. उनके सभी बच्चे स्वस्थ हो गए थे, जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया था. उम्मीद की जा रही है कि 5 बच्चों की मां भी अपने सभी बच्चों पूरी तरह स्वस्थ बच्चों को घर ले जाए.

 

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...