15.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यबैन लगाने से दिक्कत तो बीजेपी वाले पाकिस्तान चलें जाएं, जूनियर खरगे...

बैन लगाने से दिक्कत तो बीजेपी वाले पाकिस्तान चलें जाएं, जूनियर खरगे की चेतावनी

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक में सरकार बदलने के साथ ही पिछली बीजेपी सरकार के फैसलों को बदलने की आहट सुनाई देने लगी है। कांग्रेस के मंत्री प्रियांक खरगे ने बुधवार को कहा कि बीजेपी की सरकार में स्कूल की किताबों में संशोधन और धर्मांतरण विरोधी कानून जैसे आदेश और कानून, जो राज्य के हित के खिलाफ हैं उनकी कर्नाटक में हिजाब बैन का मुद्दा एकबार फिर से सुर्खियों में है। एमनेस्टी इंडिया ने हिजाब बैन वापस लेने की मांग की है। इस पर अब कांग्रेस सरकार की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने कहा कि अगर राज्य की शांति भंग होती है तो उनकी सरकार बजरंग दल और RSS जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगा देगी। अगर BJP नेतृत्व को यह अस्वीकार्य लगता है, तो वे पाकिस्तान (Pakistan) जा सकते हैं।

कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक ने कहा कि हमने कर्नाटक को स्वर्ग बनाने का वादा किया है। अगर शांति भंग होती है तो हम विचार भी नहीं करेंगे कि यह बजरंग दल है या आरएसएस है। जब भी कानून हाथ में लिया जाएगा, बैन लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार हिजाब, हलाल कट और गोवध कानूनों पर प्रतिबंध वापस लेगी।

‘बीजेपी सरकार की हर नीति पर होगा विचार’
बीजेपी सरकार में लाई गई हर नीति पर फिर से विचार किया जाएगा। हिजाब पर लगे प्रतिबंध को वापस लेने की मांग के बीच मंत्री ने इस पर कोई टिप्पणी किए बिना कहा कि बीजेपी सरकार की उन तमाम नीतियों की समीक्षा होगी, जो संविधान और समाज की एकजुटता के खिलाफ हैं।

‘फिर संशोधित होंगे सारे कानून’
प्रियांक ने कहा, ‘पिछली सरकार ने कुछ प्रमुख लोगों की जयंती मनाने का फैसला किया था और बाकी को छोड़ दिया था। केवल जयंती ही नहीं आदेश चाहे किताबों से जुड़े हों, गो हत्या विरोधी, धर्मांतरण विरोधी कानून क्यों न हों उन सभी को संशोधित किया जाएगा।’

कर्नाटक के मंत्री डॉ. जी. परमेश्वर ने कहा, ‘हम भविष्य में देखेंगे कि क्या बेहतर कर सकते हैं। फिलहाल हमें कर्नाटक के लोगों से की गई पांच गारंटियों को पूरा करना है।’ एक हफ्ते पहले ही कर्नाटक कांग्रेस की एकमात्र मुस्लिम महिला विधायक कनीज फातिमा ने कहा था कि कांग्रेस जल्द ही शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब बैन हटाएगी। हम उन लड़कियों को कक्षाओं में वापस लाएंगे और वे अपनी परीक्षा दे सकेंगी।

सुप्रीम कोर्ट ने हिजाब पर बैन हटाने से इनकार करने वाले कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले पर खंडित फैसला सुनाया था। जस्टिस हेमंत गुप्ता ने हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपीलों को खारिज कर दिया, वहीं जस्टिस सुधांशु धूलिया ने उन्हें इजाजत दी थी।

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...