13.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यहेलमेट न पहनने पर कटा BJP नेता का चालान तो धरने पर...

हेलमेट न पहनने पर कटा BJP नेता का चालान तो धरने पर बैठ गए कार्यकर्ता, खूब हंगामा

Published on

मुरादाबाद,

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बूथ अध्यक्ष का हेलमेट न होने के चलते चालान काटा गया तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया. चौकी के आगे सड़क पर बैठकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई. चौकी इंचार्ज पर एक हज़ार रुपए का जबरन चालान काटने के साथ ही अभद्रता करने का आरोप लगाया है.

दरअसल बुधवार शाम को कटघर क्षेत्र में स्थित रामलीला ग्राउंड में भाजपा की बैठक थी, जिसके बाद सभी लोग वहां से रवाना हुए थे. चौकी प्रभारी लाजपत नगर प्रबोध कुमार सिंह वाहन चेकिंग कर रहे थे. एक गाड़ी से भाजपा बूथ अध्यक्ष सुखदेव राजपूत जा रहे थे. उन्हें रोका गया और हेलमेट ना होने के चलते उनका 1000 का चालान काट दिया गया.

इस पर भाजपा नेता सुखदेव राजपूत की तरफ से आरोप लगाया गया है कि उनका हेलमेट चोरी हो गया था और चौकी प्रभारी ने उनकी बात न सुनते हुए जबरन अभद्रता करते हुए उनका 1000 का चालान काट दिया. इसके बाद लाजपत नगर चौकी के बाहर मंडल अध्यक्ष सहित दर्जन से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया.

कुछ देर बाद मौके पर भाजपा पदाधिकारी पहुंचे और मामले को शांत कराया. पुलिस के द्वारा जांच कर कार्यवाही का आश्वासन मिलने के बाद सबको वापस भेजा गया. अब ये तो जांच के बाद ही पता लगेगा कि क्या चौकी प्रभारी द्वारा भाजपा नेता से अभद्रता की गई थी या फिर हेलमेट ना होने के चलते सिर्फ चालान काटा गया था.

आपको बता दें कि इन दिनों मुरादाबाद में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे कई लोग बिना हेलमेट वाहन चलाते पकड़े जा रहे है. लोग सिर्फ मेन रोड पर या हाईवे पर ही हेलमेट लगा लेते हैं. इस अभियान से लोगों को परेशानी तो हो रही है लेकिन उनको हेलमेट का महत्व इसी तरह की सख्ती से पता चलेगा.

 

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...