13.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यUP: 'हिंदू लड़के के साथ क्यों जा रही हो', दोस्त की बहनों...

UP: ‘हिंदू लड़के के साथ क्यों जा रही हो’, दोस्त की बहनों को ले जा रहे युवक के साथ बदसलूकी

Published on

बिजनौर,

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के बाद अब बिजनौर में भी अपने भाई के दोस्त के साथ जा रही दो मुस्लिम लड़कियों को देहरादून-नैनीताल हाईवे पर रोककर उनके नकाब उतारने और मोटरसाइकिल पर ले कर जा रहे हिंदू युवक से मारपीट करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

घटना 20 मई की है, जिसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने युवकों की पहचान करने के बाद इनकी गिरफ्तारी कर ली है. 20 मई को अफजलगढ़ के गांव सलामतनगर निवासी विनोद कुमार धामपुर से अफजलगढ़ जा रहा था, तभी मुस्लिम समाज का उसका एक करीबी दोस्त अपनी बहनों के साथ धामपुर में सवारी के इंतजार में खड़ा था.

सवारी ना मिलने पर उसने अपनी दोनों बहनों को विनोद कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर बिठाकर उन्हें अफजलगढ़ छोड़ने के लिए भेज दिया. वह जैसे ही देहरादून-नैनीताल हाईवे पर स्थित गांव घोसी वाला के पास पहुंचा तो 3 मोटरसाइकिल पर सवार होकर 6 लड़के आए और जबरन उसकी मोटरसाइकिल को रुकवा लिया.

फिर इन लड़कों ने लड़कियों से नकाब हटाने के लिए धमकाने लगे. जब उसने विरोध किया तो उससे मारपीट करने की कोशिश की. इसके बाद लड़कियों ने भी इन लड़कों का विरोध करना शुरू कर दिया. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि यह लड़कियों को गाली दे रहे हैं. उनसे भी नकाब उतारने की बात कर रहे हैं.

वीडियो में लड़कियों द्वारा बताया जा रहा है कि वह उनका भाई है लेकिन वह इसके बाद भी उनसे अभद्रता कर रहे हैं और घर का फोन देने या घर तक ले जाने की बात कर रहे हैं, जिसमें लड़कियां उन्हें अपने साथ घर ले जाने को तैयार हो जाती हैं. इसके बाद इन लड़कों द्वारा यह वीडियो वायरल कर दी जाती है.

उसी दिन पीड़ित युवक ने मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस उसी दिन से इन युवकों की तलाश में लग जाती है. शिनाख्त होने पर पुलिस ने 4 युवकों को गिरफ्तार किया. यह चारों शेरकोट के रहने वाले हैं, जिसमें अल्तमस, फरदीन, मोहम्मद अनस, बिट्टू उर्फ आमिर शामिल हैं, जबकि इनके दो साथी फरार हैं.

पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए इनके कब्जे से वह तीन मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है, जिस मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे. फिलहाल पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि इनके अन्य साथियों की तलाश अभी जारी है.

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...