13.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यजमीन मिलने पर इतनी खुशी कि महिलाओं ने दिया IAS टीना डाबी...

जमीन मिलने पर इतनी खुशी कि महिलाओं ने दिया IAS टीना डाबी को पुत्रवती होने का आशीर्वाद

Published on

जैसलमेर,

कुछ दिन पहले जैसलमेर की डीएम टीना डाबी का सोशल मीडिया पर जमकर विरोध हो रहा था. टीना डाबी को अपने एक आदेश के लिए ट्रोल किया जा रहा था. जिन लोगों के खिलाफ आदेश देकर टीना डाबी पर सवाल खड़े किए जा रहे थे अब वही लोग उन्हें दुआएं दे रहे हैं.

पाक विस्थापित हिंदूओं के लिए टीना डाबी के आदेश के बाद 40 बीघा जमीन का चुनाव कर लिया गया है. पूजन कराने के बाद उस जगह को समतल किया जा रहा है. इसी जगह पर अब 250 के करीब पाक विस्थापित हिंदू परिवार अपने घर बना सकेंगे. जल्द ही बिजली-पानी की व्यवस्थाएं भी यहां पर उपलब्ध करा दी जाएंगी.

दरअसल, जैसलमेर के मूलसागर में पाकिस्तान विस्थापित हिंदुओं के लिए जमीन का चुनाव ऐतिहासिक दिन के रुप में देखा जा रहा है. संभवत: देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि पाकिस्तान से आए हिन्दू विस्थापितों, जिन्हें अभी तक भारत की नागरिकता तक नहीं मिली है उनके पुर्नवास के लिए जैसलमेर जिला प्रशासन आगे आया और जमीन दे दी गई.

बेघर हो गए थे विस्थापित हिंदू परिवार
बता दें कि, बीती 16 मई को शहर से 4 किलोमीटर दूर अमरसागर क्षेत्र के केचमेंट और प्राइम लोकेशन की जमीन पर विस्थापित हिंदुओं द्वारा किया गया अतिक्रण हटाने की कार्रवाई की गई थी. UIT के एक्शन के बाद 50 के करीब हिंदू विस्थापित परिवार बेघर हो गए थे. बूढ़े, बच्चे महिलाएं खुले आसमान के लिए नीचे आ गए थे.

IAS टीना डाबी के आदेश का हुआ था विरोध
जैसलमेर कलेक्टर IAS टीना डाबी के आदेश पर की गई कार्रवाई को लेकर जमकर विरोध किया गया था. वहीं, विस्थापित हिंदू परिवारों ने भी टीना डाबी से उनके पुर्नवास की गुहार लगाई थी और रहने के जगह की मांग की थी. टीना डाबी का भी कहना था कि केचमेंट की जमीन प्राइम लोकेशन पर है और ऐसे में वहां पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जा सकता है.

टीना डाबी के आदेश पर हिंदू विस्थापितों के लिए रहने और खाने-पीने की व्यवस्था कराई गई थी और उन्हें रेन-बसेरों में शरण दिलाई गई थी. साथ ही उनके आदेश पर हिंदू विस्थापितों के लिए जमीन देखने के आदेश जारी कर दिए थे. सोमवार को जिला मुख्यालय से 5 किमी दूर मूलसागर के पास की 40 बीघा की जमीन को विस्थापित हिंदुओं की बसाने के लिए चयनित किया गया और फिर पूजन के बाद UIT उस जमीन को समतल कराने में जुट गया है. जमीन के चयन में विस्थापित हिंदुओं के लीडर्स की भी मंजूरी ली गई है. उन्हीं लोगों ने पहले पूजा की थी फिर मिठाई बांट कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया था.

देश में जैसलमेर मॉडल हो सकता है अडॉप्ट: डीएम टीना डाबी
जिला कलेक्टर टीना डाबी का कहना है कि कई पाकिस्तान विस्थापित हिंदू परिवार को अभी नागरिकता मिलना बाकी है. पुर्नवास के लिए जिला प्रशासन द्वारा अलग से भूमि चिन्हित कर उन्हें बसाने का कार्य शुरू कर दिया गया है. आने वाले दिनो में देश के कई जिलों और राज्यों में जैसलमेर मॉडल को अडॉप्ट किया जा सकता है.

डीएम के अनुसार अभी तक नागरिकता मिलने वाले पाकिस्तानी विस्थापितों को उनका आवेदन लेकर बसाने की गाईड लाईन बनी हुई है, लेकिन जिन्हें अभी तक नागरिकता नहीं मिली हैं अभी तक उनके पास भारतीयता का कोई आईडी प्रूफ नही हैं और वे लॉन्ग टर्म वीजा पर निवास कर रहे हैं. ऐसे पाक विस्थापितों को बसाने के लिए राज्य सरकार से मार्गदर्शन मिलने के बाद उन्हें अलग से बसाने के लिए भूमि चिन्हित की गई.

हर परिवार को 90 मीटर जमीन
साथ ही उन्होंने कहा कि मूलसागर की जमीन पर मूलभूत सुविधाएं जुटाई जा रही हैं. यहां पर करीब 250 पाक विस्थापित परिवार निवास कर सकेंगे. इस प्रकार की करीब 90 मीटर का एरिया हर विस्थापित के लिए चिहिंत किया जा रहा है. इसके अलावा आने वाले नए विस्थापितों के लिए भी जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त भूमि भी इस खसरे के पास में सुरक्षित रखी जायेगी.

बच्चों के पढ़ने के लिए होगी व्यवस्था: DM
डीएम डाबी के मुताबिक यहां पास में पहले से ही विस्थातिपों (भील) की बस्ती हैं. वहां पर बिजली, पानी की व्यवस्था पहले से ही मौजूद है. उस व्यवस्था को नए स्थान पर एक्सटेंड किया जा रहा हैं और हम कोशिश करेंगे कि इनके बच्चों के पढ़ने के लिए भी शिक्षा व्यवस्था भी हम कर सकें. पाकिस्तान विस्थापितों से वादा करते हैं कि हम उनको बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगे. नागरिकता मिलने के बाद विस्थापित जमीन (प्लॉट) के लिए आवेदन भी कर सकेंगे.

घर बनाने के लिए जमीन मिलने के बाद से विस्थापित हिंदू परिवार फूले नहीं समा रहे हैं. उनकी महिलाओं ने डीएम के इस फैसले के बाद खुशी जाहिर करते हुए उन्हें पुत्रवती होने का आशीर्वाद दिया. इस पर डीएम टीना डाबी ने कहा कि मैं बेटे-बेटी में फर्क नहीं समझती हूं.

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...