24.9 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeराजनीतिमोदी सरकार खुद बनवाएगी राहुल गांधी का नया पासपोर्ट, स्वामी ने बताई...

मोदी सरकार खुद बनवाएगी राहुल गांधी का नया पासपोर्ट, स्वामी ने बताई इसके पीछे की वजह

Published on

नई दिल्ली

राहुल गांधी को नया पासपोर्ट जारी करने का मामला फिलहाल दिल्ली की एक अदालत में अटका हुआ है। बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की आपत्ति की वजह से अदालत को सुनवाई करनी पड़ रही है। लेकिन स्वामी का कहना है कि मोदी सरकार राहुल गांधी को खुद ही नया पासपोर्ट बनाकर दे देगी। बीजेपी के पूर्व सांसद ने इसकी जो वजह बताई उसे सुनकर कुछ लोग हंस सकते हैं तो कुछ गुस्सा भी कर सकते हैं।

राहुल विदेश जाएंगे तो कुछ ऐसा जरूर बोलेंगे जो एंटी नेशनल होगा
सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि राहुल गांधी विदेश जाएंगे तो कुछ न कुछ ऐसा जरूर बोलेंगे जो देश के खिलाफ हो। वो जो कहेंगे वो बीजेपी के हक में होगा तो कांग्रेस को उनके बयान से परेशानी हो सकती है। लेकिन अगर पासपोर्ट होगा ही नहीं तो राहुल विदेश कैसे जाएंगे। सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि इसी वजह से मोदी सरकार राहुल गांधी का नया पासपोर्ट जारी करने में बिजली की रफ्तार से रुचि लेगी। हालांकि स्वामी का कहना है कि राहुल के पासपोर्ट पर उनकी आपत्ति पूरी तरह से कानूनी है। उनका बीजेपी की उस राजनीति से लेना देना नहीं है जो वो राहुल को लेकर करती है।

सांसद के तौर पर जारी पासपोर्ट लौटाया, अब दिल्ली की कोर्ट में लगाई याचिका
राहुल गांधी को गुजरात के सूरत की एक अदालत ने मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। राहुल ने अपने विशेष दस्तावेज लौटा दिए थे। उन्होंने सामान्य पासपोर्ट हासिल करने के लिए दिल्ली की अदालत का रुख किया है।

राहुल गांधी की अर्जी पर अदालत ने सुब्रमण्यम स्वामी को 26 मई तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा है, क्योंकि वह उस नेशनल हेराल्ड मामले में एक आरोपी हैं, जिसमें स्वामी शिकायतकर्ता हैं। एसीएमएम वैभव मेहता ने कहा कि यात्रा का अधिकार एक मौलिक अधिकार है। अदालत ने गांधी के यात्रा करने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया था। एसीएमएम मेहता ने कहा कि गांधी को दिसंबर 2015 में जमानत देते हुए अदालत ने उनकी यात्रा पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया था। मजिस्ट्रेट ने कहा कि अदालत ने गांधी की यात्रा पर प्रतिबंध लगाने संबंधी स्वामी के अनुरोध को तब खारिज कर दिया था।

नेशनल हेराल्ड मामले में स्वामी ने राहुल सोनिया पर लगाए हैं तीखे आरोप
नेशनल हेराल्ड मामला सोनिया गांधी, राहुल गांधी के खिलाफ है। उन पर धोखाधड़ी, साजिश और आपराधिक विश्वासघात का आरोप लगाया गया है। एक अदालत ने 2015 को उन्हें जमानत देते हुए कहा था कि आरोपी प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं और इस बात की कोई आशंका नहीं है कि वे भाग जाएंगे।

 

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...