5.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यUP: परीक्षा में पास करने के लिए टीचर ने छात्रा से की...

UP: परीक्षा में पास करने के लिए टीचर ने छात्रा से की अश्लील डिमांड, लड़की ने चुपके से बना लिया वीडियो

Published on

जौनपुर

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक शिक्षक ने छात्रा से अश्लील डिमांड कर दी। शिक्षक उससे सेक्स करने और किस देने का दबाव बनाता दिख रहा है। छात्रा ने भी बहादुरी और विवेक का परिचय देते हुए शिक्षक की इस डिमांड का वीडियो बना लिया। इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पूरा मामला नगर के प्रतिष्ठित टीडी कॉलेज का है। अब कॉलेज प्रशासन ने विभागीय जांच शुरु कर दी है।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से नगर का टीडी कॉलेज संबद्ध है। कॉलेज के ही एक प्रफेसर ने अपनी छात्रा को बीएड और टीईटी पास कराने के लिए खुलेआम शारीरिक संबंध बनाने की ख्वाहिश जाहिर की है। बड़ी ही चालाकी से शिक्षक उस छात्रा को अपने जाल में फंसने की कोशिश करता है। उससे अश्लील बातें करता है और इसके बदले उज्ज्वल भविष्य के सपने दिखाता है। दरअसल शिक्षक ने ऐसा शर्मनाक कारनामा पहली बार नहीं किया था। इस बात का अंदेशा छात्रा को पहले से ही था इसलिए जब छात्रा को शिक्षक ने अपने केबिन में बुलाया तो छात्रा मोबाइल की रिकॉर्डिंग चालू करके भीतर गई।

इसके बाद जो कुछ शिक्षक ने कहा वो सब रेकॉर्ड हो गया। इस वीडियो में टीडी कॉलेज के एक विभाग का हेड वीडियो बनाने वाली छात्रा से सेक्स करने का ऑफर दे रहा है। छात्रा को ये भी बता रहा है कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद कोई दिक्कत नहीं होगी। हालांकि छात्रा लगातार शिक्षक की अनुचित डिमांड को नकार रही है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो बनाने वाली छात्रा ने सामने आकर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। कुछ दिन पुराने इस वायरल वीडियो की पूरे जनपद में चर्चा है।

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...