13.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यऑस्ट्रेलियाई नागरिक बनने का चस्का पड़ा भारी, पासपोर्ट पर फंसे पेच से...

ऑस्ट्रेलियाई नागरिक बनने का चस्का पड़ा भारी, पासपोर्ट पर फंसे पेच से अकेला छूट गया बेटा

Published on

बेंगलुरु

एक दंपती के आस्ट्रेलियाई नागरिकता हासिल करने का खामियाजा उनके नाबालिग बेटे को भुगतना पड़ रहा है। जयनगर के दंपती के बेटे के पासपोर्ट पर यह कहते हुए रोक लगा दी गई कि उसके माता-पिता दोनों अब भारतीय नागरिक नहीं हैं। नागरिकता अधिनियम के अनुसार, जब कोई व्यक्ति भारत का नागरिक नहीं रहता है, तो उस व्यक्ति का प्रत्येक अवयस्क बच्चा भारत का नागरिक नहीं रहेगा। वहीं अब पासपोर्ट के चक्कर में उलझे माता-पिता ने इस मामले के लिए अपील की है। जो कि फिलहाल गृह मंत्रालय (एमएचए) के विचाराधीन है। हालांकि मामले में माता पिता दोनों ही इस नियम से अनजान थे कि ऐसा करने पर उन्हें यह तकलीफ झेलनी पड़ेगी।

बेटे को दादी के पास छोड़ गए थे दंपती
बेंगलुरु के रहने वाले दंपति आईटी पेशेवर हैं। ये लोग साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। बेंगलुरू के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, पुरुष और महिला अपने नाबालिग बेटे को जयनगर में उसकी दादी के पास छोड़कर ऑस्ट्रेलिया में बस गए थे। कुछ साल पहले, उन्होंने अपनी भारतीय नागरिकता त्याग दी और ऑस्ट्रेलियाई नागरिक बन गए। जबकि उनका नाबालिग लड़का, जो कि अब 15 साल का है। उसके पास भारतीय पासपोर्ट था। कोविड की स्थिति कम होने और भारत द्वारा अंतर्राष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंध हटाने के बाद दंपती 2022 में बेंगलुरु लौट आए और अपने बेटे को छुट्टी मनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया ले जाने की योजना बनाई। दंपती ने देखा कि उनके बेटे का भारतीय पासपोर्ट की वैधता खत्म हो चुकी है। इसके नवीनीकरण के लिए दंपती ने जब आवेदन करने की कोशिश की तो हकीकत बेपरदा हो गई।

माता-पिता में एक की नागरिकता होना जरूरी
पासपोर्ट जारी करने या फिर नवीनीकरण करने के लिए कम से कम माता-पिता में से एक की नागरिकता होना जरूरी है। इसी के आधार पर नाबालिग के लिए एक भारतीय पासपोर्ट जारी या नवीनीकृत किया जाता है। लेकिन यहां तो नियम से अनजान माता पिता दोनों ने ही भारतीय नागरिकता त्याग दी थी। मामले से संबंधित एक अधिकारी ने इसको लेकर जानकारी दी। नागरिक अधिनियम 1955 की धारा 8 में कहा गया है ‘जहां एक व्यक्ति उप-धारा (I) के तहत भारत का नागरिक नहीं रहता है। उस व्यक्ति का प्रत्येक नाबालिग बच्चा भारत देश का नागरिक नहीं रहेगा। बशर्ते कि ऐसा कोई बच्चा बालिग होने के बाद एक साल के भीतर यह घोषणा कर सकता है कि वह फिर से भारतीय नागरिकता प्राप्त करना चाहता है। उसके बाद वह फिर से भारत का नागरिक बन जाएगा।

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...