5.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यUP : बेटी से छेड़छाड़ करते थे दबंग, विरोध करने पर पीट-पीटकर...

UP : बेटी से छेड़छाड़ करते थे दबंग, विरोध करने पर पीट-पीटकर पिता की कर दी हत्या

Published on

आजमगढ़ ,

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सरेआम एक शख्स की हत्या कर दी गई. शख्स स्कूटर पर बेटी को लेकर बाजार जा रहा था. तभी पड़ोस के कुछ युवकों ने लड़की से छेड़छाड़ शुरू कर दी. पिता ने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने बलराम साहनी (56) की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने बताया मृतक की बेटी के साथ गांव के कुछ बुजुर्ग छेड़छाड़ करते थे.

इसका विरोध करने दबंगों ने बुजुर्ग की हत्या की. इसके अलावा परिवार के राजू, सनी, बलराम और ममता की पिटाई कर घायल कर दिया. इस घटना के बाद गांव में बदमाशों के खिलाफ गुस्से का माहौल है. आरोपियों के खिलाफ ग्रामीण सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि दबंग अक्सर लड़की के साथ छेड़छाड़ करते थे. लेकिन पुलिस समझौता कराकर मामले को शांत करा देती थी. इसकी वजह से बदमाशों के हौसले बढ़ते गए.

मामले में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
इस मामले पर एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि छेड़खानी के मामले को लेकर मारपीट में एक व्यक्ति की हत्या हुई है. पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. वहीं, ग्राम प्रधान विनोद यादव का कहना है कि इस पूरे प्रकरण में सारे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

 

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...