13.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यकभी बोलती थी तूती, अब साइड लाइन...जानिए आजकल क्‍या कर रहे यूपी...

कभी बोलती थी तूती, अब साइड लाइन…जानिए आजकल क्‍या कर रहे यूपी के दो पूर्व मंत्री

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 में जब योगी आदित्यनाथ सरकार का गठन हुआ तो दो नाम प्रमुखता के साथ सामने आए। मथुरा वृंदावन सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे श्रीकांत शर्मा को बिजली मंत्री का कार्यभार सौंपा गया। वहीं, इलाहाबाद पश्चिमी सीट से जीतकर आए सिद्धार्थनाथ सिंह को भी योगी सरकार में अहम स्थान मिला। दोनों भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता के तौर पर पहले खासे चर्चित रहे थे। दिल्ली से लेकर लखनऊ तक मीडिया चैनलों में पार्टी के चेहरे के तौर पर उन्हें खूब देखा गया। योगी सरकार के पहले कार्यकाल के बाद तमाम कैबिनेट बैठक की ब्रीफिंग का जिम्मा भी यह दोनों खूब संभालते दिखे। लेकिन, यूपी चुनाव 2022 के बाद जब योगी सरकार 2.0 आई, उसमें इन दोनों चेहरों को स्थान नहीं मिला। उस समय इन दोनों को लेकर कई प्रकार के दावे किए गए। कहा गया कि पार्टी और संगठन में इन्हें अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि, दोनों के हाथ अभी भी खाली ही हैं।

श्रीकांत शर्मा को लेकर योगी सरकार 2.0 के गठन के बाद प्रदेश अध्यक्ष के नाम की चर्चा खूब उड़ी। ब्राह्मण वोट बैंक को साधने को लेकर उन्हें अहम जिम्मेदारी दिए जाने की बात भी कही गई। हालांकि, भाजपा पहले ही ब्रजेश पाठक को डिप्टी सीएम का जिम्मा सौंपकर एक बड़ा निशाना साध चुकी थी। ऐसे में श्रीकांत शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष पद पर भूपेंद्र सिंह चौधरी के चयन के बाद निराशा ही हाथ लगी। बिजली मंत्री के तौर पर उनके काम की खूब सराहना हुई थी। हालांकि, योगी सरकार में उन्हें मंत्री पद नहीं मिलने को लेकर कई प्रकार की चर्चाएं भी होती हैं।

कहां हैं श्रीकांत शर्मा?
श्रीकांत शर्मा अभी अपने विधानसभा क्षेत्र में ही काम कर रहे हैं। यूपी चुनाव के दौरान उनके क्षेत्र में न आने और विरोध की खबरें भी खूब सुर्खियों में रही थीं। लोगों की नाराजगी उनको लेकर काफी बढ़ी हुई थी। हालांकि, योगी लहर में उनकी नैया पार हो गई। आजकल वे नगर निकायों के अध्यक्ष और सभासद के शपथ ग्रहण समारोह में दिख रहे हैं। इसके अलावा उन्हें अपने आवास पर आम लोगों की समस्याओं को सुनते भी देखा जा रहा है। शनिवार को वे वृंदावन धाम में श्री राधावल्लभ लाल जी की मंगला आरती का दर्शन करते नजर आए। आरती के बाद उन्होंने कहा कि हमने सबकी समृद्धि और आरोग्य की कामना की।

कहां हैं सिद्धार्थनाथ सिंह?
योगी सरकार के पहले कार्यकाल में एमएसएमई, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री रहे सिद्धार्थनाथ सिंह प्रयागराज में पड़ाव डाले दिखते हैं। उनको लेकर भी चुनाव के समय में क्षेत्र से गायब रहने का मामला सामने आया था। पिछले दिनों उन्होंने प्रयागराज नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर गणेश केसरवानी और सभी पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। वे प्रयागराज से ही कांग्रेस पर हमला करते दिखे। उन्होंने सेंगोल को गोल्डन वाकिंग स्टिक बताए जाने के मामले में कांग्रेस को घेरा और हिंदुओं के प्रतीक चिह्न का मुद्दा उठाया। उनका अधिकतर समय क्षेत्र में ही बीत रहा है।

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...