13.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यकर्नाटक कैबिनेट का विस्तार, 24 नए मंत्रियों को जगह... सिद्धारमैया ने ऐसे...

कर्नाटक कैबिनेट का विस्तार, 24 नए मंत्रियों को जगह… सिद्धारमैया ने ऐसे साधा जाति संतुलन

Published on

नई दिल्ली,

कर्नाटक में 20 मई को कांग्रेस की सरकार बनी. सिद्धारमैया ने सीएम तो डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी. अब एक हफ्ते बाद शनिवार को सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार किया गया. बेंगलुरु में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलवाई. इनमें नौ लोग पहली बार विधायक बन हैं, जबकि एक महिला विधायक भी शामिल हैं. कर्नाटक कैबिनेट में अब 34 मंत्री हो गए है. इनमें 10 ने 20 मई को ही शपथ ले ली थी, जिनमें जी.परमेश्वर, के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज, एम.बी. पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियंका खड़गे, रामालिमगा रेड्डी और बी.जेड. जमीर अहमद खान शामिल हैं.

हालांकि अभी तक विभागों का आवंटन नहीं किया गया है. राज्य मंत्री केएच मुनियप्पा ने कहा कि शनिवार शाम तक विभागों की घोषणा कर दी जाएगी. शुक्रवार को कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और उनके डिप्टी डीके शिवकुमार ने नई दिल्ली में पूर्व कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और मंत्रियों के विभागों को लेकर चर्चा की थी.

इन विधायकों ने ली शपथ

ओल्ड मैसूर, कल्याण कर्नाटक से सबसे ज्यादा मंत्री
जानकारी के मुताबिक मंत्रिमंडल में छह वोक्कालिगा और आठ लिंगायत नेताओं को मंत्रालय में जगह दी गई है. वहीं तीन मंत्री अनुसूचित जाति, दो अनुसूचित जनजाति और पांच अन्य कुरुबा, राजू, मराठा, एडिगा और मोगावीरा पिछड़े समुदाय से हैं. इसके अलावा ब्राह्मण नेता को कैबिनेट में जगह दी गई है.

जानकारी के मुताबिक मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा ओल्ड मैसूर और कल्याण कर्नाटक क्षेत्र से बनाए गए हैं. यहां से सात-सात विधायकों को कैबिनेट में जगह मिली है. इसके बाद कित्तूर कर्नाटक क्षेत्र से छह और मध्य कर्नाटक से दो विधायकों को मंत्री बनाया गया है. एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार रात कहा गया कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने वरिष्ठ और कनिष्ठ विधायकों को उचित सम्मान देने के साथ-साथ जाति और क्षेत्रवार प्रतिनिधित्व देकर संतुलन बनाया है.

मंत्रियों के बारे में एक नजर
– मैसूरु से डॉ. एच.सी. महादेवप्पा, बागलकोट से आर. बी. थिम्मापुर, कोप्पल से शिवराज तंगादगी सभी SC हैं.
– तुमकुरु से के. एन. राजन्ना और बेल्लारी से विधायक बी. नागेंद्र अनुसूचित जनजाति से हैं.
– बेंगलुरु में गांधीनगर सीट से 6 बार के विधायक दिनेश गुंडू राव ब्राह्मण नेता है.
– बीदर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ईश्वर खंड्रे, यादगीर से शरणबसप्पा दर्शनपुर, विजयपुरा से शिवानंद पाटिल, दावणगेरे से एसएस मल्लिकार्जुन और बेलगावी से लक्ष्मी हेब्बलकर लिंगायत समुदाय से हैं.
– मधु बंगारप्पा शिवमोग्गा तो बंगारप्पा एडिगा ओबीसी समुदाय से आते हैं.
– मंकुल वैद्य उत्तर कन्नड़ के मोगावीरा समुदाय के दिग्गज नेता हैं.
– भैरथी सुरेश कुरुबा समुदाय से आते हैं.
– चित्रदुर्ग से जैन समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले डी. सुधाकर को कैबिनेट जगह दी गई है.
– मुस्लिम समुदाय रहीम खान को मौका दिया गया है.
– धारवाड़ के संतोष लाड मराठा समुदाय के हैं.

 

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...