13.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यनए संसद भवन की क्या थी जरूरत? सामना में उद्धव गुट ने...

नए संसद भवन की क्या थी जरूरत? सामना में उद्धव गुट ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा- संसद के उद्घाटन में सिर्फ ‘मैं’

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई संसद भवन का उद्घाटन किया है। इससे पहले शिवसेना (उद्धव गुट) ने अपने मुख पत्र सामना में नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर कई सवाल उठाए हैं। सामना में एक बार फिर पीएम मोदी पर हमला किया गया है। संपादकीय में कहा गया है कि नए संसद भवन का उद्घाटन मान्यता और परंपराओं के अनुरूप नहीं है। संसद पर इस तरह से कब्जा हासिल करना लोकतंत्र के लिए खतरा है। सामना में नई संसद पर सवाल उठाते हुए कहा गया कि इसकी जरूरत क्या थी? लेख में नई संसद को लेकर गैर जरूरी भी बताया गया है।

संसद में डर का माहौल-सामना
सामना में कहा गया कि एक तरफ नई संसद का निर्माण किया जा रहा है कि जबकि दूसरी तरफ संसद के दोनों सदनों में भय का माहौल है। लेख में कहा गया कि राष्ट्रपति को संसद के उद्घाटन में ना बुलाना पुरानी परंपरा और मान्यता के अनुरूप नहीं है। राहुल गांधी ने मांग की थी कि नई संसद का उद्घाटन राष्ट्रपति करें। बाद में इस मांग को अन्य विपक्षी दलों ने माना। कांग्रेस समेत 20 दलों ने उद्घाटन समारोह का बहिष्कार भी किया है।

‘सब कुछ ‘मैं’ मतलब मोदी’
सामना में पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा गया कि नई संसद के उद्घाटन में राष्ट्रपति और विपक्षी नेताओं को ना बुलाना मतलब सब कुछ ‘मैं’ यानी मोदी। यह अहंकार दिखाता है। सामना में कहा गया कि राहुल गांधी ने कहा कि है कि संसद अहंकार की ईंटों से नहीं, बल्कि संवैधानिक मूल्यों से बनाई जाती है। उद्घाटन में राष्ट्रपति को ना बुलाना सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है।

सामना में नए संसद भवन की आवश्यकता का फैसला कांग्रेस शासनकाल में ही लिया गया था। सेंट्रल विस्टा का भी कोई विरोध नहीं कर रहा है। मुद्दा सिर्फ ये है कि संसद के उद्घाटन में राष्ट्रपति को आमंत्रित ना करना संवैधानिक परंपरा का उल्लंघन है।

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...