16 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeराज्यमंदिर में महबूबा मुफ्ती! कश्‍मीरी पंडितों की कुल देवी की पीडीपी प्रमुख...

मंदिर में महबूबा मुफ्ती! कश्‍मीरी पंडितों की कुल देवी की पीडीपी प्रमुख ने की पूजा-अर्चना

Published on

जम्मू

जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती के अंदाज इन दिनों बदले-बदले नजर आ रहे हैं। रविवार को उन्होंने गंदरबल स्थित खीर भवानी मेला में पूजा-अर्चना की। हर साल लगने वाले इस धार्मिक मेले में महबूबा मुफ्ती भी शामिल हुईं। इससे पहले मार्च महीने में उन्होंने पुंछ जिले स्थित नवग्रह मंदिर में शिवलिंग में जलाभिषेक किया था।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी प्रमुख ने गंदरबल स्थित खीर भवानी मंदिर में पूजा-पाठ किया। यहां हर साल वार्षिक मेला लगता है जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु आकर दर्शन करते हैं।मां भवानी को कश्मीरी पंडितों की कुल देवी माना जाता है। मंदिर में मां भवानी के जल स्वरूप की पूजा होती है।

इस मंदिर में महबूबा मुफ्ती अक्सर दर्शन करती हैं। पांच साल पहले भी उन्होंने मेले में हिस्सा लिया था।इससे पहले मार्च महीने में महबूबा मुफ्ती ने जम्मू के पुंछ क्षेत्र स्थित नवग्रह मंदिर में दर्शन किए थे। दर्शन के बाद महबूबा मुफ्ती ने कहा, ‘मैं यहां जम्मू और अन्य जगहों से आए हमारे कश्मीरी पंडित भाइयों का स्वागत करने आई हूं।’

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this