19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeभेल न्यूज़हरेला पर्व हमें प्रकृति से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है– रंजन...

हरेला पर्व हमें प्रकृति से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है– रंजन कुमार— हरेला पर्व के अवसर पर बीएचईएल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Published on

हरिद्वार

हरियाली के प्रतीक, हरेला पर्व के उपलक्ष्य में बीएचईएल नगर प्रशासन विभाग द्वारा, उपनगरी स्थित लीडो क्लब के निकट एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “हरेला पर्व – प्रकृति का गर्व” तथा “एक पेड़ मां के नाम” शीर्षक के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार के नेतृत्व में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में रंजन कुमार ने सभी को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें सदैव प्रकृति के साथ जुड़े रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों से “एक पेड़ मां के नाम” लगाने की जो अपील की है, यह उसका मूर्त रूप है।

महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संतोष कुमार गुप्ता ने उपस्थित जन समुदाय को हरेला पर्व की महत्ता के बारे में बताया तथा सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिये प्रेरित किया। नगर प्रशासक एवं सम्पदा अधिकारी संजय पंवार ने बताया आने वाले कुछ दिनों में फाउंड्री गेट चौराहे के निकट बैरियर नं- 05 पर, बीएचईएल एवं सीआईएसएफ कर्मियों आदि द्वारा लगभग 3000 पेड़ लगाने की योजना है।

यह भी पढ़िए: एमपी नगर जैसे पॉश इलाके में घंस गया रोड, शुक्र है हादसा नहीं हुआ

उल्लेखनीय है कि इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में बीएचईएल लेडीज क्लब की संरक्षिका नंदन, महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, लेडीज क्लब एवं विप्स की पदाधिकारी, वन विभाग, हरिद्वार प्रभाग के अधिकारी तथा यूनियन्स एवं एसोसिएशन्स के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया तथा विभिन्न प्रजातियों के लगभग 300 पेड़ लगाए। कार्यक्रम का संचालन राहुल गर्ग (अभियंता) नगर प्रशासन ने किया।

Latest articles

कैबिनेट : मोहन सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026...

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

More like this

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

भेल को नौसेना से मिल सकता है 10,000 करोड़ का मेगा डिफेंस ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में बढ़ेगा दबदबा

नई दिल्ली। देश की अग्रणी महारत्न पीएसयू कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के...

बीएचईएल ने बच्चों के लिए शुरू की ‘वेस्ट टू आर्ट’ प्रतियोगिता, 31 मई तक कर सकेंगे आवेदन

नई दिल्ली। विश्व पर्यावरण दिवस के आगामी अवसर पर भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल)...