12.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यजयपुर में फिर लगे 'हिंदुओं का पलायन जारी' वाले पोस्टर, समुदाय विशेष...

जयपुर में फिर लगे ‘हिंदुओं का पलायन जारी’ वाले पोस्टर, समुदाय विशेष पर आरोप

Published on

जयपुर,

राजस्थान के जयपुर में एक बार फिर ‘हिंदुओं के पलायन जारी’ वाले पोस्टर नजर आए हैं. जानकारी के मुताबिक, परकोटा क्षेत्र के ब्रह्मपुरी कस्बे में ‘हिंदुओं का पलायन जारी’ के पेंपलेट लगे दिखे तो स्थानीय लोगों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई. उनका आरोप है कि समुदाय विशेष की पार्षद, उनके पति और नगर निगम अधिकारियों ने ये पोस्टर लगवाए हैं.

इस तरह के पेंपलेट लगने के बाद प्रशासन में खलबली मच गई, जिसके बाद पुलिस ने पोस्टर चस्पा करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. बता दें, पहली बार ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने पलायन के पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ आईपीसी की धारा 501 (1) में एफआईआर दर्ज की है.

दरअसल, जयपुर के ब्रह्मपुरी इलाके में जो पेंपलेट लगाए गए है उन पर लिखा है “हिंदुओं का पलायन जारी”. स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, पार्षद मौजम बानो और उनके पति अख्तर हुसैन ने ये पोस्टर लगवाए हैं.

पुलिस ने जांच शुरू की तो पाया कि दो महीने पहले इस इलाके की सड़क को भी जानबूझकर तोड़ा गया था, जिससे सीवर लाईन भी टूट गई. लोगों को आश्वासन दिया गया था कि इसे दो दिन में ठीक करवा दिया जाएगा. लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी अब तक किसी ने भी इसे ठीक नहीं करवाया है.

इस कारण लोग गंदगी में रहने को मजबूर हैं. लोगों ने बताया कि उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है ताकि वे इस इलाके को छोड़कर चले जाएं. परेशान होकर पिछले 4 दिनों से स्थानीय लोग धरना भी दे रहे हैं कि उन्हें परेशान न किया जाए. लेकिन रविवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने धरना देने वालों पर भी पथराव दिया.

बता दें कि बीते 20 मई को ही जयपुर के किशनपोल क्षेत्र के वार्ड-69 में भी इसी तरह के पलायन के पोस्टर लगे थे, जिसमें लोगों ने कांग्रेस पार्षद फरीद कुरैशी को जिम्मेदार ठहराया था. पुलिस ने उस वक्त भी रिपोर्ट दर्ज की थी. लेकिन अभी तक उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

 

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...