12.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यकर्ज का बोझ और मौसम की मार, आम की फसल की बर्बादी...

कर्ज का बोझ और मौसम की मार, आम की फसल की बर्बादी देखकर किसान ने दे दी जान

Published on

लखनऊ,

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. राजस्थान, मध्य प्रदेश के साथ उत्तर प्रदेश में आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई. लखनऊ में भी धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बरसात हुई. शहर के लोगों मौसम में आए इस बदलाव से राहत मिली. हालांकि, किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा. लखनऊ के एक किसान ने आम की फसल के बर्बाद होने पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.

बर्बाद हुई आम की फसल तो पंखे से लटक कर दे दी जान
रहीमाबाद के रहट के रहने वाले सुशील सिंह उर्फ अन्ना ने अपने गांव के आस-पास आम का बाग खरीदा था. इसके लिए उन्होंने बैंक से 8 लाख रुपये का कर्ज लिया था .उन्हें उम्मीद थी कि फसल अच्छी होने पर वह कर्ज लौटा देंगे. इसके अलावा शहर तक आम पहुंचाने के लिए उन्होंने एक छोटा सा डाला लोन पर खरीदा था. इसकी किस्तें भी वह चुका रहा था. अचानक आए आंधी-तूफान से पेड़ पर लगे कच्चे आम सारे गिर गए. नुकसान देखकर किसान सुशील सिंह ने पंखे से लटककर जान दे दी.

प्रशासन ने नुकसान के आकलन का दिया निर्देश
परिजनों के मुताबिक, सुशील ने आम के बाग के अलावा लोन पर पिकअप डाला था. इसकी किस्त भी चल रही थी. किसान उम्मीद लगाकर बैठा था कि फसल को बेच कर करके लोन भर देगा. हालांकि, आंधी-तूफान से सब तहस-नहस हो गया. एचडीसीपी पश्चिमी जोन चिरंजीवी नाथ सिन्हा के मुताबिक, सुशील की मां ने फसल के नुकसान सूचना दी है. प्रशासन के द्वारा नुकसान का आकलन करके लेखपालों को निर्देशित भी किया गया है. रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी.

मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी आंधी बारिश
उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्य प्रदेश और राजस्थान में आंधी-तूफान और बारिश ने कहर मचाया है. यहां भी किसानों की आम की फसलों के साथ-साथ सब्जियों की फसलों की नुकसान की खबरें हैं. वहीं, कई जगहों पर तेज हवाओं के चलते टिन शेड उड़ने और कच्ची दीवारों के गिरने की भी खबर है.

 

Latest articles

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...