28 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeराज्य'मेरे पिता ने दहेज दिया है, खाना नहीं बनाऊंगी, खुद बनाओ और...

‘मेरे पिता ने दहेज दिया है, खाना नहीं बनाऊंगी, खुद बनाओ और मुझे भी खिलाओ’

Published on

आगरा,

उत्तर प्रदेश के आगरा से पति पत्नी के बीच विवाद का बेहद अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. पत्नी का कहना है कि उसके पिता ने काफी दहेज दिया है, इसलिए वह खाना नहीं बनाएगी. इतना ही नहीं, पत्नी ने पति से कहा कि दहेज में जो रकम मिली है, उससे नौकरानी रख लो. खुद खाना बनाकर खाओ और मुझे भी खिलाओ.इन बातों से पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया. बाद में पत्नी ने पति और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करा दी. इस शिकायत के बाद पति पत्नी को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के लिए बुलाया गया. काउंसलर ने दोनों से बातचीत शुरू की.

दहेज में मिली रकम से रख लो नौकरानी
पति ने बताया कि पत्नी घर का कोई काम नहीं करती है. खाना भी नहीं बनाती और कुछ भी कहने पर झगड़ती है. काउंसलर ने पत्नी से बात की, तो उसने साफ कहा कि उसके पिता ने शादी में बहुत दहेज दिया है. उसे खाना बनाना नहीं आता है. पति और सास के लिए खाना नहीं बनाएगी.साथ ही घर का काम भी नहीं करेगी. दहेज में मिली रकम से नौकरानी रख लो. महिला की अजीब बातें सुनकर काउंसलर भी हैरान रह गया और उसके पास महिला को समझाने के लिए एक भी शब्द नहीं था.

महिला को समझाना काउंसलर के लिए बड़ी चुनौती
काउंसलर ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अगले सप्ताह काउंसलिग के लिए बुलाया है. ये मामला परिवार परामर्श केंद्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. काउंसलर के सामने सबसे बड़ी चुनौती है महिला की काउंसलिग. पति का आरोप है कि उसकी पत्नी घर का कोई भी छोटा काम नहीं करती सार दिन फोन पर लगी रहती है.

तीन साल पहले हुई थी शादी, दोनों उच्च शिक्षित
महिला की शादी करीब तीन साल पहले सदर थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक के साथ हुई है. युवक एक निजी कंपनी में काम करता है. पति-पत्नी दोनों उच्च शिक्षित बताए जा रहे हैं. मगर, घर के काम को लेकर दोनों के बीच विवाद है.

 

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...