12.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में आज चुनाव हुए तो बीजेपी की राह बेहद मुश्किल, सुब्रमण्यम...

महाराष्ट्र में आज चुनाव हुए तो बीजेपी की राह बेहद मुश्किल, सुब्रमण्यम स्वामी ने नेतृत्व को दी नींद से जागने की सलाह

Published on

नई दिल्ली

एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाना बीजेपी को खासा भारी पड़ सकता है। बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अखबारी सर्वे का डाटा पोस्ट करके एक तस्वीर बयां की है। इसके मुताबिक आज चुनाव हुए तो बीजेपी का औंधे मुंह गिरना निश्चित है। महा विकास अघाड़ी बड़े आराम से उसे जोर की पटखनी देने की स्थिति में है। स्वामी ने बीजेपी के नेतृत्व को नींद से जागने की सलाह दी है।

सकल न्यूज पेपर सर्वे के आधार पर स्वामी ने बताया कि आज महाराष्ट्र में चुनाव होते हैं तो NDA का वोटिंग परसेंटेज महजद 39.3 फीसदी ही रहने वाला है। बीजेपी को 33.8 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है जबकि शिंदे सेना को केवल 4.4 फीसदी ही वोट मिलने जा रहे हैं।

महाविकास अघाड़ी को 47.7 फीसदी वोट मिलने का अनुमान
दूसरी तरफ महा विकास अघाड़ी तेजी से अपना जनाधार बढ़ाती चली जा रही है। स्वामी के मुताबिक आज चुनाव होने की स्थिति में महाविकास अघाड़ी को 47.7 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। कांग्रेस के खाते में 19.9 फीसदी वोट जा सकते हैं तो एनसीपी के पास 15.3 फीसदी वोट रहने की उम्मीद हैं। ठाकरे सेना (उद्धव ठाकरे) के पास 12.5 फीसदी वोट रहने की उम्मीद सर्वे में जताई गई है। स्वामी की रिपोर्ट के मुताबिक आज चुनाव होने की स्थिति में महा विकास अघाड़ी बीजेपी नीत गठबंधन से 8.4 फीसदी ज्यादा वोट लेने की स्थिति में है।

स्वामी का कहना है कि बीजेपी को तुरंत अलर्ट होना चाहिए। महाराष्ट्र एक बड़ा सूबा है। अगर वहां पर बीजेपी इतनी बुरी तरह से हारी तो ये भविष्य के लिए ठीक नहीं होगा। बीजेपी नेतृत्व को तुरंत नींद से जागकर वो जरूरी कदम उठाने चाहिए जिनसे पार्टी की स्थिति मजबूत हो सके।

गौरतलब है कि पिछले साल उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के सीएम थे। लेकिन बीजेपी की शह पर उद्धव के मंत्री एकनाथ शिंदे ने बगावत की और अपने विधायकों को लेकर पहले गुजरात और फिर असम चले गए। उसके बाद उन्होंने बगावत का ऐलान कर दिया। विपरीत परिस्थितियां बनने के बाद उद्धव ने सीएम की कुर्सी से इस्तीफा दे दिया।

मुश्किल में शिंदे की शिवसेना
महाराष्ट्र में चुनाव से पहले ये सर्वे खासतौर पर एकनाथ शिंदे की चिंता बढ़ाने वाला है। एकनाथ शिंदे ने पिछले साल ही उद्धव ठाकरे से बगावत करके अपना अलग गुट बनाया और बीजेपी के साथ गठबंधन किया। इसके बाद एकनाथ शिंदे ने अपने विधायकों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली जबकि देवेंद्र फडणवीस डेप्युटी बने।

 

Latest articles

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...