16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलपहलवानों ने सरकार पर बनवाया इंटरनैशनल प्रेशर, भारतीय कुश्ती संघ को सस्पेंड...

पहलवानों ने सरकार पर बनवाया इंटरनैशनल प्रेशर, भारतीय कुश्ती संघ को सस्पेंड करने की धमकी

Published on

नई दिल्ली

देश में जारी पहलवानों का विरोध प्रदर्शन अब इंटरनेशनल मुद्दा बन चुका है। दुनियाभर में पहलवानों की सर्वोच्च संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग यानी UWW ने भारतीय कुश्ती संघ को बर्खास्त करने की धमकी दे डाली है। 30 मई को UWW ने बयान जारी कर पहलवानों पर पुलिसिया कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी की कड़ों शब्दों में निंदा की है। साथ ही बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जारी जांच पर भी निराशा जाहिर की है। अगर 45 दिन के भीतर भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव नहीं हुए तो भारत को सस्पेंड करने की बात भी कही है। बताते चलें कि भारतीय कुश्ती के मुखिया बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाकर देशभर के पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के नेतृत्व में बीते एक महीने से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे थे।

गंगा नदी में बहाने वाले थे मेडल
दिल्ली पुलिस द्वारा 28 मई को हिरासत में लिए जाने और जंतर-मंतर में धरना स्थल से हटाए जाने के बाद पहलवान अपनी कड़ी मेहनत से जीते पदक गंगा नदी में बहाने हरिद्वार पहुंच गए थे। सैकड़ों समर्थकों के साथ ‘हर की पौड़ी’ पर पहुंचे पहवानों का हिंदू संगठनों ने विरोध भी किया। बाद में किसान नेता राकेश टिकैत और नरेश टिकैत के समझाने पर पहलवान माने और अपने ओलिंपिंक मेडल नदी में बहाने के कार्यक्रम को टाला। इस दौरान साक्षी, विनेश और उनकी चचेरी बहन संगीता सुबकती दिखाई दीं और उनके पति उन्हें सांत्वना देने की कोशिश कर रहे थे। उनके समर्थकों ने उनके चारों ओर घेरा बनाया हुआ था। पहलवान ‘हर की पौड़ी’ पहुंचकर करीब 20 मिनट तक चुपचाप खड़े रहे। फिर वे गंगा नदी के किनारे अपने पदक हाथ में लेकर बैठ गए। हालांकि दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कहा कि वे इंडिया गेट पर उन्हें प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं देंगे क्योंकि यह राष्ट्रीय स्मारक है, प्रदर्शन करने की जगह नहीं।

ओलिंपिक और पद्म अवॉर्डी पहलवान
इससे पहले रियो ओलिंपिक 2016 की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक बयान में कहा कि पहलवान मंगलवार को शाम छह बजे पदकों को पवित्र नदी में प्रवाहित करने के लिए हरिद्वार जाएंगे। साक्षी ने बयान में कहा, ‘पदक हमारी जान हैं, हमारी आत्मा हैं। हम इन्हें गंगा में बहाने जा रहे हैं क्योंकि वह गंगा मां है। इनके गंगा में बहने के बाद हमारे जीने का कोई मतलब नहीं रह जाएगा इसलिए हम इंडिया गेट पर आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।’

Latest articles

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

सीएम भगवंत मान ने 8वीं की मेरिट धारक छात्राओं को किया सम्मानित, मुनीम की बेटी ने किया प्रदेश टॉप

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को चंडीगढ़ में आयोजित एक...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...