16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलगावस्कर ने कहा- टीम इंडिया के काम आएगी ‘खुफिया कप्तान’ की जानकारी,...

गावस्कर ने कहा- टीम इंडिया के काम आएगी ‘खुफिया कप्तान’ की जानकारी, दी यह चेतावनी

Published on

भारतीय क्रिकेट टीम को 7 जून से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल खेलना है। डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारत की जीत की संभावनाओं पर बात करते हुए पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि टीम इंडिया को उसके ‘खुफिया कप्तान’ चेतेश्वर पुजारा की जानकारी से बहुत लाभ मिल सकता है। साथ ही उन्होंने भारतीय टीम को एक चेतावनी भी दी।

सुनील गावस्कर ने कहा कि चेतेश्वर पुजारा इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में लंबे समय तक खेलने के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप(डब्ल्यूटीसी) फाइनल से पूर्व भारतीय टीम के अपने साथियों को बहुमूल्य सलाह दे सकते हैं। चेतेश्वर पुजारा को परिस्थितियों की जानकारी और (ससेक्स की) कप्तानी के अनुभव को देखते हुए उनकी सलाह महत्वपूर्ण हो सकती है। विशेषकर ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के खिलाफ जो इसी काउंटी टीम की ओर से खेलते हैं।

पुजारा को मिलेगा ससेक्स में रहने का फायदा
सुनील गावस्कर ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘तथ्य यह है कि वह वहां मौजूद रहा है। इसका मतलब है कि उसने देखा है कि द ओवल की पिच किस तरह का बर्ताव कर रही है। वह शायद ओवल में नहीं खेला हो। वह भले ही ससेक्स मे रहा हो, लेकिन उसने इस पर नजर रखी होगी कि वहां क्या चल रहा है। जहां तक बल्लेबाजी इकाई या कप्तानी की बात है तो उसकी सलाह बहुमूल्य होगी। लंदन से ससेक्स काफी दूर नहीं है।’

स्टीव स्मिथ के लिए बनाई होगी खास रणनीति: सुनील गावस्कर
सुनील गावस्कर ने कहा, ‘यह मत भूलिए कि उसने टीम (ससेक्स) की कप्तानी भी की है, इसलिए निश्चित तौर पर इस समय टीम के अपने साथी ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को देखकर उसने कुछ रणनीतियां भी बनाई होंगी।’ सुनील गावस्कर ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में खेलने के बाद भारतीय बल्लेबाजों को डब्ल्यूटीसी फाइनल (WTC Final) से पहले बल्ला घुमाने की अपनी गति से सामंजस्य बैठाना होगा। उन्होंने बल्लेबाजों जितना संभव हो उतना देर से खेलने की सलाह दी।

बल्ला घुमाने की गति पर देना होगा ध्यान: सुनील गावस्कर
सुनील गावस्कर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह बल्ला घुमाने की अपनी गति पर ध्यान देंगे। वे टी20 से आ रहे हैं जहां बल्ला काफी तेजी से घुमाया जाता है, जबकि टेस्ट क्रिकेट में बल्ला घुमाने की गति अधिक नियंत्रित होती है। ऐसे में उन्हें इस पर गौर करना होगा।’

सुनील गावस्कर ने जोर देते हुए कहा कि इंग्लैंड के हालात को देखते हुए जितना संभव हो बल्लेबाजों को उतना देर से शॉट खेलने की जरूरत है जिससे कि गेंद स्विंग हो चुकी हो। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों को शॉट खेलने के लिए गेंद तक पहुंचने की गलती करने से बचना होगा।

उन्होंने कहा, ‘उन्हें इंग्लैंड में जितना संभव हो उतना देर से खेलने की जरूरत है जिससे कि गेंद स्विंग हो चुकी हो, शॉट खेलने के लिए गेंद तक पहुंचने की कोशिश नहीं करनी जो गलती अच्छी पिच पर खेलते हुए काफी लोग करते हैं।’

उन्होंने गेंदबाजों को फुल लेंथ की गेंद फेंकने की सलाह दी जिससे कि ड्यूक गेंद को स्विंग होने का मौका मिले। गावस्कर ने कहा, ‘गेंदबाजी इकाई के रूप में आपको नई गेंद से फुल लेंथ की गेंदबाजी करनी होगी जिससे कि गेंद को हवा और पिच से मूवमेंट मिले।’

भारत के लिए चुनौतीपूर्ण होंगे इंग्लैंड के हालात: सुनील गावस्कर
सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड की परिस्थितियों में खेलते हुए भारत के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी बात की। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि इंग्लैंड के हालात चुनौतीपूर्ण होंगे क्योंकि सबसे पहले तो हमें तेज धूप में खेलने की आदत है। जब आप इंग्लैंड में खेलते हैं तो अधिकतर आप ऐसे हालात में खेलते हैं जब सूरज नहीं निकला होता, आसमान में बादल छाए होते है, मौसम ठंडा होता है।’

इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ‘आपको पता है कि भारतीय, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाड़ियों को इस तरह के हालात में खेलने की आदत नहीं होती जिससे थोड़ी दिक्कत हो सकती है।’ सुनील गावस्कर ने कहा, ‘इस तरह के हालात में पिच पर टप्पा खाने के बाद ही नहीं बल्कि हवा में भी गेंद स्विंग होती है जो भारत में नहीं होता। आपको हवा में स्विंग होती गेंद से सामंजस्य बैठाने में कुछ समय लग सकता है।’ सुनील गावस्कर ने कहा, ‘और यही कारण है कि जब आप विदेश जाते हैं तो लोग सलाह देते हैं कि आप दो या तीन अभ्यास मैच खेलें जिससे आपको अंदाजा लग जाता है कि टेस्ट मैच में क्या होने वाला है।’

Latest articles

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

सीएम भगवंत मान ने 8वीं की मेरिट धारक छात्राओं को किया सम्मानित, मुनीम की बेटी ने किया प्रदेश टॉप

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को चंडीगढ़ में आयोजित एक...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...