12.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराजनीतिबबीता फोगाट ने स्मृति ईरानी के साथ शेयर की सेल्फी, लोग बोले-...

बबीता फोगाट ने स्मृति ईरानी के साथ शेयर की सेल्फी, लोग बोले- बेशर्मी की हद है

Published on

नई दिल्ली

भारत के लिए ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल लाने वाले पहलवान बीते एक महीने से भी ज्यादा समय से जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे थे। 28 मई को पहलवानों को हिरासत में लिया था लेकिन बाद में रिहा कर दिया गया। जहां एक ओर यह सभी खिलाड़ी बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं धरने पर बैठी विनेश फोगाट और संगीता की बहन बबीता फोगाट को फैंस ट्रोल कर रह हैं।

बबीता फोगाट ने स्मृति इरानी के साथ शेयर की सेल्फी
बबीता फोगाट बीजेपी की नेता हैं। उन्होंने बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के साथ तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में उन्होंने लिखा, भाजयुमो उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंदीय मंत्री, आदरणीय दीदी जी के साथ शानदार सेल्फ़ी!!! तुलसी से तुगलक क्रिसेंट तक का आपका सफर प्रेरणाओं से भरा है।’ फैंस को यह तस्वीर पसंद नहीं आई। उन्होंने जमकर बबीता को ट्रोल किया।

फैंस ने बबीता को किया ट्रोल
कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बेशर्मी की इंतहा है, फ़ोटो तो बहुत खिंचवा लिये , अब बृजभूषण की गिरफ़्तारी भी पूछ लेते’। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पैसा और कुर्सी के लिए इतने गिरते हुए किसी को पहली बार देखी’। उन्होंने लिखा, ‘पद पैसा पॉवर के लिए लोग कहाँ तक गिर जाते हैं यह इस बहन को देख कर पता लगता है इसकी बहन सड़क पर बैठी हैं लाठियाँ खा रही हैं प्रताड़ित हो रही हैं और यह बबीता फोगाट यहाँ सेल्फ़ी ले रही है उसी सरकार के नुमाइंदों के साथ जो इसकी बहन को पीट रहे हैं।’

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मेडल बहाना चाहते थे खिलाड़ी
बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवान हरिद्वार में अपने मेडल बहाने पहुंचे थे। साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया अपने मेडल बहाने पहुंचे थे लेकिन किसान नेता नरेश टिकैत ने खिलाड़ियों को रोक दिया और साथ ही सरकार को पांच दिन का अल्टीमेटम भी दिया। वहीं बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मेरा कार्यकाल पूरा हो गया है और अगर मैं गलत पाया गया तो गिरफ्तारी होगी। अगर मेरे खिलाफ आरोप सही पाए गए तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा।

 

Latest articles

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...