7.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeखेलअंग्रेजों की तरह जनता भाजपा को भी खदेड़ देगी, महावीर फोगट की...

अंग्रेजों की तरह जनता भाजपा को भी खदेड़ देगी, महावीर फोगट की केंद्र को चेतावनी

Published on

हरियाणा

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जारी विरोध के बीच पूर्व पहलवान और द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फोगट ने कहा कि देश की जनता वर्तमान सरकार को अंग्रेजों की तरह भगा देगी। हरियाणा में अपने गांव बलाली में बोलते हुए महावीर फोगट ने कहा, बेटियों की हालत देखी नहीं जाती। देश की जनता अंग्रेजों की तरह सरकार को भगा देगी।

किसान नेता द्वारा पहलवानों को दिए गए समर्थन और किसान नेता राकेश टिकैत के हस्तक्षेप के बारे में बोलते हुए महावीर फोगाट ने कहा, किसान नेताओं ने हमारी बेटियों की भावनाओं को समझा और अब पूरा देश एकजुट होकर इसे निर्णायक आंदोलन में बदल देगा। महावीर फोगाट के हवाले से इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि ग्राम पंचायतों से लेकर खापों और सामाजिक और किसान संगठनों तक बड़े पैमाने पर देश के लोग इस आंदोलन का गवाह बनेंगे।

फोगट बहनों से चर्चित बलाली में ग्रामीणों ने पंचायत कर महिला पहलवानों को न्याय दिलाने का फैसला किया है। महावीर फोगाट ने कहा, ‘मैंने सब कुछ दांव पर लगाकर अपनी बेटियों को मेडल जीतने लायक बनाया। आज उनकी हालत देखी नहीं जाती। अफसोस की बात है कि खिलाड़ियों को अपने पदक गंगा में फेंकने का फैसला लेना पड़ा।’

अपनी बात जारी रखते हुए महावीर फोगाट ने कहा, ‘किसान नेताओं ने उनकी भावनाओं को समझा और अब पूरा देश इस कदर एकजुट होगा कि सरकार को झुकना ही पड़ेगा। अगर सरकार इस मामले में पहल नहीं करती है तो देश की जनता अंग्रेजों की तरह इन्हें भगा देंगे।’

महावीर फोगाट ने कहा, ‘अब ऐसा आंदोलन शुरू होगा कि सरकार को झुकना पड़ेगा और बृजभूषण जेल जाएंगे। विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया समेत भारत के शीर्ष पहलवान जनवरी में दिल्ली के जंतर मंतर पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे थे।’ पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पहलवानों ने गिरफ्तारी की मांग की है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...