8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराजनीतिमोदी के खिलाफ सब दल हुए एक तो हारेगी BJP? चौंकाने वाला...

मोदी के खिलाफ सब दल हुए एक तो हारेगी BJP? चौंकाने वाला ‘वोट गणित’ समझिए

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी सभी राजनीतिक दलों की ओर से शुरू हो गई है। 2024 के चुनाव में विपक्षी दल बीजेपी को घेरने की रणनीति तैयार कर रहे हैं। विपक्षी एकजुटता की बात हो रही है और इसको लेकर प्रयास भी जारी है। भारत में विपक्षी एकता पर एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने भी वॉशिंगटन में कहा कि एकजुट विपक्ष बीजेपी को 2024 के लोकसभा चुनाव में हरा देगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अलग-अलग दलों से मुलाकात कर रहे हैं। विपक्ष की ओर से रणनीति तैयार करने के लिए बिहार में एक बैठक भी हो रही है। विपक्षी दलों के नेताओं की ओर से यह कहा जा रहा है कि मिलकर लड़ेंगे तो बीजेपी को हराया जा सकता है। रणनीति 2024 की तैयार हो रही है लेकिन 2019 के चुनाव को देखा जाए तो मुकाबला सिर्फ बीजेपी बनाम अन्य नहीं था। नतीजों का विश्लेषण करने से पता चलता है कि कई राज्यों में क्षेत्रीय दलों का ही सिर्फ दबदबा है। वहां कांग्रेस और बीजेपी सीन में ही नहीं है। साथ ही कई सीटों पर सिर्फ बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही सीधा मुकाबला है। 543 सीटों के पूरे गणित को इन 5 पॉइंट्स में समझा जा सकता है।

1. बीजेपी बनाम कांग्रेस (161 सीटें )
12 राज्य और 3 केंद्रशासित प्रदेश जिसमें 161 लोकसभा सीटें शामिल हैं। बीजेपी और कांग्रेस के बीच यहां मुख्य मुकाबला देखने को मिला था। 147 सीटें ऐसी जहां दोनों के बीच सीधा मुकाबला था। वहीं 12 सीटों पर क्षेत्रीय दल राष्ट्रीय दल को चुनौती देते दिखे। 2 सीटों पर क्षेत्रीय दलों के बीच ही मुकाबला था। इसमें मध्यप्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा राज्य शामिल हैं। यहां बीजेपी को 147 सीटों पर जीत मिली। कांग्रेस को 9 और अन्य के खाते में 5 सीट गई।

2.बीजेपी बनाम क्षेत्रीय दल (198 सीटें)
यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, और ओडिशा… इन 5 राज्यों की 198 सीटों पर अधिकांश में बीजेपी और रीजनल पार्टी के बीच ही मुकाबला रहा। 154 सीटों पर सीधा बीजेपी और क्षेत्रीय दलों के बीच मुकाबला था। 25 सीटों पर कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों के बीच मुकाबला था। 19 सीटों पर क्षेत्रीय दलों के बीच ही मुकाबला था। बंगाल की 42 सीटों में से 39 सीटों पर बीजेपी या तो पहले या दूसरे नंबर पर थी। पिछले चुनाव में बीजेपी को यहां 116 सीटों पर, कांग्रेस 6 और अन्य को 76 सीटों पर जीत मिली।

3.कांग्रेस बनाम क्षेत्रीय दल (25 सीटें )
2019 के चुनाव में कांग्रेस केरल, लक्षद्वीप, नगालैंड, मेघालय और पुडुचेरी की 25 सीटों में से 20 पर पहले या दूसरे नंबर पर रही। यहां बीजेपी लड़ाई में भी नहीं दिखी। केरल की केवल एक सीट थी जहां बीजेपी को दूसरा स्थान हासिल हुआ था। यहां 17 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली। वहीं अन्य को 8 सीटें मिलीं।

4.यहां कोई मार सकता है बाजी (93 सीटें )
6 राज्य ऐसे हैं जहां की 93 सीटों पर सबके बीच मुकाबला देखा गया। 93 सीटों पर बीजेपी, कांग्रेस और क्षेत्रीय दल सभी मजबूत नजर आए। महाराष्ट्र इसका उदाहरण है जहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों गठबंधन के साथ में हैं। यहां पिछले चुनाव में बीजेपी को 40, अन्य को 41 और कांग्रेस को 12 सीटों पर जीत हासिल हुई।

5.सिर्फ स्टेट पार्टी का ही दबदबा (66 सीटें )
तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, मिजोरम और सिक्किम की 66 लोकसभा सीटें ऐसी हैं जहां सिर्फ क्षेत्रीय दल का ही दबदबा है। तमिलनाडु की 39 सीटों में से सिर्फ 12 सीटों पर ही कांग्रेस या बीजेपी का थोड़ा आधार है। वह भी गठबंधन के सहारे। यहां 58 सीटों पर अन्य और 8 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली। बीजेपी का खाता भी नहीं खुला था।

Latest articles

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...