6.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराजनीतिसारा विपक्ष एक हो जाए तो हार जाएगी BJP, राहुल के इस...

सारा विपक्ष एक हो जाए तो हार जाएगी BJP, राहुल के इस गणित का सच क्या है, असली सीन समझिए

Published on

नई दिल्ली

2024 के लोकसभा चुनाव में सारा विपक्ष एकजुट हो जाए तो बीजेपी हार जाएगी। विपक्षी दलों की ओर यह बात कही जा रही है। कांग्रेस की भी यही राय है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वॉशिंगटन में आयोजित एक कार्यक्रम में एक सवाल के जवाब में कहा कि बीजेपी कैसे हार सकती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी तरह से एकजुट है और 2024 के चुनाव नतीजे अलग होंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी को लेकर लोगों के बीच काफी गुस्सा था। कर्नाटक चुनाव में लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया।

मैंने देखा कि कैसे लोग इन दो मुद्दों से खासे परेशान हैं। भारत इसी परेशानी को महसूस करता है। राहुल गांधी ने कहा कि चंद लोगों के पास ही काफी पैसा है और बाकी आबादी परेशान है। राहुल गांधी ने गुरुवार नेशनल प्रेस क्लब में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया पर सत्ता का नियंत्रण है। जो कुछ सुनता हूं, उस पर यकीन नहीं करता। मैं पूरे भारत में घूमा कन्याकुमारी से पैदल चला कश्मीर तक पहुंचा और लाखों भारतीयों से सीधे बात की और वे बहुत खुश नहीं दिख रहे हैं।

भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों के बारे में पूछे जाने पर कि कांग्रेस सत्ता में आने पर क्या करेगी। राहुल गांधी ने कहा कि भारत में पहले से ही एक बहुत मजबूत प्रणाली है। अगर लोकतांत्रिक तरीके से बातचीत को बढ़ावा दिया जाएगा तो ये मुद्दे अपने आप सुलझ जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है, जिसने सबसे पहले उन स्वतंत्र संस्थानों की परिकल्पना की, उन्हें मजबूत किया। अब उन्हें कमजोर किया जा रहा है।

गठबंधन से जुड़े एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि कि मुस्लिम लीग पूरी तरह से सेक्‍युलर पार्टी है। मुस्लिम लीग के बारे में कुछ भी नॉन-सेक्‍युलर नहीं है। सवाल केरल में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग से जुड़ा था। राहुल गांधी ने कहा कि जिस व्यक्ति ने सवाल पूछा है वह उसने मुस्लिम लीग को पढ़ा ही नहीं है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

राष्ट्रीय स्तर के हारमोनियम वादक ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में एक राष्ट्रीय स्तर के हारमोनियम वादक द्वारा आत्मघाती...

राजधानी में 55.50 लाख की सनसनीखेज लूट

भोपाल भोपाल के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर से हुई 55 लाख...