8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराजनीति'देश की एकता, अखंडता की रक्षा के लिए राजद्रोह कानून जरूरी', विधि...

‘देश की एकता, अखंडता की रक्षा के लिए राजद्रोह कानून जरूरी’, विधि आयोग ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट

Published on

नई दिल्ली,

राजद्रोह कानून को लेकर सरकार ने विधि आयोग से रिपोर्ट मांगी थी. राजद्रोह कानून को लेकर भारतीय विधि आयोग ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है. विधि आयोग ने अपनी सिफारिश में कहा है कि कुछ संशोधन के साथ इस कानून को बनाए रखा जा सकता है. आयोग ने ये भी कहा है कि इस कानून को समाप्त करने की जरूरत नहीं है.

भारतीय विधि आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा के लिए इस कानून का रहना आवश्यक और अनिवार्य है. आयोग ने राजद्रोह अपराध को लेकर अपनी सिफारिश में ये भी कहा है कि राजद्रोह जैसे देश विरोधी अपराध के लिए सजा बढ़ाई जाए. आयोग ने इस कानून के तहत कम से कम तीन और अधिकतम सात साल कैद के साथ ही जुर्माना लगाने का प्रावधान किए जाने का भी प्रस्ताव दिया है.

सरकार को सौंपी अपनी रिपोर्ट में 22वें विधि आयोग ने कहा है कि राजद्रोह के प्रावधान की व्याख्या करने वाली आईपीसी की धारा-124ए के दुरुपयोग को रोकने के लिए केंद्र सरकार मॉडल गाइडलाइंस जारी करे. आयोग ने अपनी रिपोर्ट कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को सौंपी है. विधि आयोग के अध्यक्ष जस्टिस ऋतुराज अवस्थी ने अपनी रिपोर्ट के साथ भेजे पत्र में कुछ प्रावधान जोड़े जाने की भी सिफारिश की है.

विधि आयोग के चेयरमैन ने अपने पत्र में कहा है कि सीआरपीसी, 1973 की धारा-196(3) के अनुरूप सीआरपीसी की धारा-154 में एक प्रावधान जोड़ा जा सकता है. ये प्रावधान आईपीसी की धारा- 142ए के तहत अपराध के संबंध में एफआईआर दर्ज करने से पहले जरूरी प्रक्रिया को लेकर सुरक्षा उपलब्ध कराएगा.

दुरुपयोग का आरोप रद्द करने का आधार नहीं हो सकता
विधि आयोग का यह भी कहना है कि किसी प्रावधान के दुरुपयोग का कोई भी आरोप उस प्रावधान को रद्द करने या वापस लेने का आधार नहीं हो सकता. इसके अलावा औपनिवेशिक विरासत होना भी इसे वापस लेने का वैध आधार नहीं है. रिपोर्ट में आयोग का कहना है कि गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम जैसे कानून अपराध के उन सभी तत्वों को कवर नहीं करते जिनका वर्णन आईपीसी की धारा-124 ए में किया गया है.

विधि आयोग ने ये भी कहा है कि हर देश की कानून और न्याय प्रणाली वहां की अल-अलग तरह की स्थानीय वास्तविकताओं से जूझती है और उसी तरह काम भी करती है. ये गलत परिपाटी होगी कि आईपीसी की धारा-124 ए को केवल इस आधार पर निरस्त करना कि कुछ देशों ने ऐसा कदम उठाया है तो हमें भी उठाना चाहिए, सही नहीं है.

देखादेखी में कानून रद्द करना सच्चाई से मुंह मोड़ना
आयोग ने कहा है कि हमारे देश की सामाजिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक वास्तविकता उन देशों से अलग है. इस कानून को रद्द करने का कदम सिर्फ देखादेखी करते हुए उठाना सच्चाई से मुंह मोड़ने या आंख फेरने जैसा ही होगा. रिपोर्ट के साथ संलग्न पत्र में जस्टिस अवस्थी ने इस बात का भी जिक्र किया है कि धारा-124 ए की संवैधानिकता को सुप्रीम कोर्ट में भी चुनौती दी गई थी. तब सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने शीर्ष अदालत को बताया था कि इस धारा की वस्तुस्थिति और प्रासंगिकता को लेकर सरकार नए सिरे से विचार कर रही है.

अदालत को बर्बाद नहीं करना चाहिए कीमती समय
विधि आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि फिलहाल अदालत को इस पर अपना कीमती समय बर्बाद नहीं करना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारों को धारा-124 ए के संबंध में जारी जांच स्थगित करने और कोई भी नई प्राथमिकी दर्ज करने, कोई कठोर कदम उठाने से परहेज करने के निर्देश दिए थे. कोर्ट ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के शासन-प्रशासन को ये भी निर्देश दिया था कि सभी लंबित मुकदमे, अपील और कार्यवाही स्थगित रखी जाए.

Latest articles

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...