12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeकैंसर होने की खबर को सुपरस्टार चिरंजीवी ने बताया फेक, बोले- बिना...

कैंसर होने की खबर को सुपरस्टार चिरंजीवी ने बताया फेक, बोले- बिना जाने बकवास मत लिखो

Published on

साउथ इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि चिरंजीवी कैंसर से पीड़ित हो गए हैं. अब एक्टर ने एक पोस्ट के जरिए इस खबर को गलत बताया है. साथ ही फेक न्यूज फैलाने के लिए मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया. अपने पोस्ट में चिरंजीवी ने कहा कि उन्हें कैंसर नहीं है.

चिरंजीवी को लेकर फैली फेक न्यूज
कुछ दिन पहले चिरंजीवी को लेकर खबर सामने आई थी वो कैंसर से पीड़ित थे और इलाज ने उन्हें बचा लिया. चिरंजीवी को कैंसर होने की खबर से उनके फैन्स भी परेशान हो गए थे. अब एक्टर ने न सिर्फ इसकी सच्चाई बताई है बल्कि ऐसी खबरें फैलाने वालों पर उनका गुस्सा भी फूटा है. चिरंजीवी ने कहा है कि उन्हें नॉन-कैंसर पॉलिप्स डिटेक्ट हुए थे, जिन्हें निकाल दिया गया है.

मेगास्टार ने बताया सच, लगाई झाड़
चिरंजीवी ने ट्विटर किया, ‘कुछ समय पहले एक कैंसर सेंटर का उद्घाटन करते वक्त मैंने बताया था कि कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाना जरूरी है. मैंने आपसे कहा था कि अगर आप रेगुलर मेडिकल टेस्ट करवाएं तो कैंसर से बच सकते हैं. मैं अलर्ट था और मैंने कोलोन स्कोप टेस्ट करवाया. मैंने कहा था कि मेरे शरीर में नॉन-कैंसर पॉलिप्स डिटेक्ट हुए थे और उन्हें निकाल दिया गया. मैंने कहा था कि अगर मैं टेस्ट नहीं करवाता तो यह कैंसर बन सकता था. इसलिए हर किसी को सावधानी बरतनी चाहिए और टेस्ट करवाने चाहिए. मैंने सिर्फ इतना ही कहा था.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘लेकिन कुछ मीडिया ऑर्गेनाइजेशन ने इसे ठीक से नहीं समझा और ‘मुझे कैंसर हो गया’ और ‘मैं इलाज के कारण बच गया’ जैसे पोस्ट लिख डाले. ऐसे पत्रकारों से अपील है कि इस तरह की झूठी खबरें न दें. विषय को समझे बिना कुछ भी बकवास न लिखें. इस वजह से बहुत से लोग डरे हुए हैं और आहत हैं.’

एक्टर की इस पोस्ट के बाद उनके लाखों फैंस ने अब राहत की सांस ली है. चिरंजीवी के पोस्ट पर फैंस कमेंट कर भगवान का शुक्रिया कर रहे है. साथ ही वो एक्टर को धन्यवाद कह रहे है कि उन्होंने दुनिया के सामने सच बताया. एक फैंस ने कमेंट किया, ‘भगवान का शुक्र है कि आप ठीक हैं.’ दूसरे ने लिखा, ‘चिरंजीवी गारु अमर रहें.’

मेगास्टार चिरंजीवी को पिछली बार फिल्म Waltair Veerayya में देखा गया था. अब वो ‘भोला शंकर’ नाम की फिल्म में काम कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग से कुछ तस्वीरें भी उन्होंने पिछले महीने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. ये तमिल फिल्म Vedalam का ऑफिशियल रीमेक है.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...