16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यलखनऊ: इकाना स्टेडियम में लगा होर्डिंग गिरने से दर्दनाक हादसा, दो की...

लखनऊ: इकाना स्टेडियम में लगा होर्डिंग गिरने से दर्दनाक हादसा, दो की मौत

Published on

लखनऊ,

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में तेज आंधी से एक बड़ा होर्डिंग गिर गया. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक स्कॉर्पियो कार नीचे दब गई. साथ ही तीन लोगों के दबने की भी खबर सामने आई. पुलिस ने मलबे में दबे तीन घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा. लेकिन इनमें से दो की जान चली गई.

44 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि बोर्ड के मलबे के नीचे दबा व्यक्ति मदद मांग रहा था. वीडियो में देखा जा सकता है कि यह बहुत बड़ा बोर्ड आंधी से गिर गया. जानकारी के मुताबिक पुलिसबल मौके पर मौजूद रहा और घायलों को रेस्क्यू के लिए भेजा गया लेकिन दो लोगों ने दम तोड़ दिया.

बोर्ड के नीचे फंसी कार
जानकारी के मुताबिक इस होर्डिंग को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली गई. होर्डिंग के नीचे एक स्कॉर्पियो कार फंसी हुई थी. हादसे के तुरंत बाद पुलिस वहां पहुंच गई.वीडियो देखकर समझा जा सकता है कि यह होर्डिंग प्रचार आदि के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इस स्टेडियम में हाल ही IPL के मैच भी हुए हैं.

नया-नवेला स्टेडियम
लखनऊ के इस स्टेडियम को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम के नाम से जाना जाता है. साल 2018 में इस स्टेडियम में पहला इंटरनेशनल मैच खेला गया था.

 

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...