7.6 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यप्रेमिका को मारकर, काटकर कुकर में उबाला... मुंबई में आफताब जैसा दरिंदा

प्रेमिका को मारकर, काटकर कुकर में उबाला… मुंबई में आफताब जैसा दरिंदा

Published on

मुंबई,

मुंबई में हुए लिव इन पार्टनर की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है. पुलिस को आरोपी मनोज साहनी के घर के अंदर से खून से भरी हुई बाल्टियां मिली हैं, जिनमें मृतक महिला सरस्वती के शरीर के कई टुकड़े पड़े हुए थे. हॉल में तीन चेनशॉ (पेड़ काटने वाली मशीन) पड़े हुए थे और बेडरूम में काले रंग की ढेर सारी पॉलीथीन फैली हुई थीं. पुलिस का कहना है कि घर में इतनी बदूब फैली हुई थी कि सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था. घर में ढेर सारे एयर फ्रेशनर भी मिले हैं.

किचन में खून से भरी बाल्टियां, कमरे में सरस्वती के बाल
पुलिस का कहना है किचन में तीन बाल्टी मिली हैं. जिनमें खून भरा हुआ था और सरस्वती के शव को छोटे-छोटे टुकड़ों में करके उन बाल्टियों में भार गया था. टुकड़े खून में डूबे हुए थे. पुलिस का कहना है कि मृतक महिला सरस्वती के बाल बेडरूम में रखे मिले हैं. हॉल से तीन चेनसॉ, कमरे में फैली हुई ढेर सारी काले रंग की पॉलीथीन और कई सारे एयर फ्रेशनर भी मिले हैं.

प्रेशर कुकर में उबाले टुकड़े, कुत्तों को खिलाए
सामने आया है कि मनोज साहनी लिव इन पार्टनर सरस्वती के शव के टुकड़ों में बांटने के बाद उन टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाला करता था. फिर इन टुकड़ों को आवारा कुत्तों को खिला दिया करता था. ऐसा कहा जा रहा है कि ऐसा वह इसलिए करता था कि उबालने से घर से बदबू नहीं आए और कुत्तों को खिलाने से किसी को सरस्वती की हत्या का पता नहीं नहीं चलेगा.

3-4 पहले की गई है हत्या: पुलिस
पुलिस का कहना है हत्या 3-4 दिन पहले की गई हो ऐसा लग रहा है. फिलहाल शव के टुकड़ों को इकठ्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. फ्लैट से अन्य सबूत भी इकठ्ठा किए गए हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अधिक जानकारी सामने आ सकेगी. पुलिस का कहना है कि आरोपी गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

बोरीवली में दुकान चलाता है मनोज
डीसीपी जयंत बाजबाले का कहना है कि लिव इन पार्टनर की हत्या का मामला सामने आया है. घर से बदबू आने पर इसका खुलासा हुआ है. महिला के शव के टुकड़े बरामद किए गए हैं. आरोपी गिरफ्तार किया गया. उससे पूछताछ की जा रही है. आरोपी मनोज बोरीवली एरिया में दुकान चलाता है. पता लगाया जा रहा है कि दुकान किसकी है. मनोज के बारे में अधिक जानकारी निकाली जा रही है.

18 मई 2022 को हुई थी श्रद्धा की हत्या
मुंबई की रहने वाली श्रद्धा वालकर अपने प्रेमी आफताब पूनावाला के साथ दिल्ली में महरौली इलाके में एक फ्लैट लेकर लिव इन रिलेशन में रह रहे थे. आफताब और श्रद्धा के बीच रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था. आफताब ने पुलिस को बताया था कि श्रद्धा से उसका 18 मई को झगड़ा हुआ था. इसके बाद उसने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी. आफताब ने इसके बाद श्रद्धा के शव के चाकू से 35 टुकड़े किए थे. आफताब ने इस टुकड़ों को बड़े से फ्रिज में रखा था. वह रोज रात में श्रद्धा के शव के एक टुकड़े को महरौली के जंगल में फेंकने के लिए जाता था.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...