10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यपोस्ट ऑफिस से 'मुर्दे' निकाल ले गए पेंशन के 27 लाख! अफसर...

पोस्ट ऑफिस से ‘मुर्दे’ निकाल ले गए पेंशन के 27 लाख! अफसर बोले- और ज्यादा हो सकती है राशि

Published on

सोनीपत,

हरियाणा के सोनीपत से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां मृत पेंशन धारकों के खाते से लाखों की पेंशन निकाल ली गई. दरअसल, सोनीपत के गांव बजाना खुर्द के डाकघर में दो कर्मचारियों ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के करीब 27 लाख रुपये का गबन कर डाला. विभागीय अधिकारियों ने मामले की जांच की तो पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया. आरोप है कि मृतकों के खातों से फर्जी अंगूठे, हस्ताक्षर और झूठी गवाही के जरिए यह रुपये निकाले गए. एक कर्मचारी पर करीब 25.33 लाख और दूसरे पर 1.65 लाख के गबन का आरोप है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से निकाल लिए रुपये
सोनीपत मंडल के डाकघर अधीक्षक ने गन्नौर पुलिस को बताया कि खरखौदा के वार्ड-7 निवासी ऋषिराज नवंबर 2005 से सितंबर 2019 तक गांव बजाना खुर्द में शाखा डाकपाल के पद पर रहे. ऋषिराज ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन (वृद्धावस्था पेंशन) की राशि का गबन किया है. उसने मृत खाता धारकों के खातों में से अलग-अलग समय फर्जी अंगूठा निशान व हस्ताक्षर कर और झूठी गवाही दिखाकर एक लाख 65 हजार 800 रुपये निकाल लिए.

डाक विभाग की ओर से नहीं की गई कोई रिकवरी
आरोप है कि इस मामले में दूसरा डाकपाल पवन कुमार भी शामिल है. पवन कुमार पर 25 लाख 33 हजार 700 रुपये के गबन का आरोप है. थाना गन्नौर में पुलिस ने डाकपाल ऋषिराज व पवन कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन का केस दर्ज कर लिया है. डाक विभाग की तरफ से अब तक मामले में कोई रिकवरी नहीं की गई है. मामले में जांच जारी है.

डाक विभाग के अधिकारी बोले- और ज्यादा हो सकती है गबन की राशि
डाक विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गबन की राशि और भी ज्यादा हो सकती है. डाक विभाग ने पुलिस को ऋषिराज के खिलाफ पांच बार शिकायत दी. डाक विभाग की तरफ से मई 2022, जुलाई 2022, सितंबर 2022 व नवंबर 2022 को शिकायत दी गई.इसके बाद 20 जनवरी को भी शिकायत दी गई. इस पर जांच के बाद अब पुलिस ने केस दर्ज किया है. वहीं पवन कुमार के खिलाफ पहले गोहाना डाकघर निरीक्षक ने अप्रैल 2022 को शिकायत दी थी. अब पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर लिया है.

मामले को लेकर क्या बोले थाना प्रभारी?
गन्नौर थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि सोनीपत मंडल के डाकघर अधीक्षक ने शिकायत में कहा है कि बजाना खुर्द में स्थित डाकघर के डाकपाल ने मृत पेंशन धारकों की पेंशन का गबन किया है. ऋषिराज और पवन नाम के डाकपाल पर केस दर्ज किया गया है. इन दोनों ने करीब 27 लाख रुपये का गबन किया है. शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. मामले में गहनता से जांच की जा रही है.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...