11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यबुलंदशहर के मंदिरों में तोड़फोड़ मामले में बड़ा खुलासा, हरीश निकला मास्टरमाइंड

बुलंदशहर के मंदिरों में तोड़फोड़ मामले में बड़ा खुलासा, हरीश निकला मास्टरमाइंड

Published on

बुलंदशहर ,

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने मंदिर में हुई तोड़फोड़ की घटना का एक सप्ताह बाद खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस सीसीटीवी फुटेज व साक्ष्यों के आधार पर इस मामले के अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.

गौरतलब है कि बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र के बराल गांव में 31 मई की रात अज्ञात लोगों ने 4 मंदिरों में मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ कर पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी थी. पुलिस ने 5 टीमों का गठन करते हुए सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक एविडेंस व पूछताछ कर आरोपियों को पकड़ने के प्रयास शुरू किए.

शराब के नशे में आरोपियों ने तोड़ीं थीं मूर्तियां
इसके आधार पर करीब 1 सप्ताह तक 5 टीमें आरोपियों को पकड़ने में जुटी रहीं. गुरुवार को एसएसपी श्लोक कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि इस मामले में गांव के ही चार युवक शामिल थे. जो कि एक घर में बैठकर शराब पी रहे थे. शराब के नशे में ही इन्होंने मूर्तियां तोड़ीं. जिस हथियार से मूर्तियां तोड़ी गईं, वह सब्बल (लोहे का रॉड) भी बरामद हुआ है.

सब्बल की फोरेंसिक जांच हो रही है और फिंगरप्रिंट से आरोपियों की करतूत सामने आएगी. साथ ही गांव में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे भी खंलागे जा रहे हैं. जिससे अन्य आरोपियों के बारे में भी पता चल सकेगा. पुलिस मान रही है कि इस वारदात में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं.

मुख्य आरोपी हरीश उर्फ इलू है- एसएसपी
एसएसपी बुलंदशहर श्लोक कुमार ने बताया कि मामले में 4 लोगों की गिरफ्तारी की गई है. मुख्य आरोपी हरीश उर्फ इलू है, जो कि बराल गांव का रहने वाला है. पूछताछ में यह बात पता चली है कि उसके घर में कुछ लोग बैठकर शराब पीते थे. जिस दिन की यह घटना है, उस दिन आरोपियों ने शराब पी थी. उसके बाद वो सभी मंदिरों में गए और तोड़फोड़ की. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

‘130 साल पुराने शिवलिंग को तोड़ा गया’
बता दें कि इस घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है. लोगों का कहना है कि शिवालय में न सिर्फ करीब 130 साल पुराने शिवलिंग को तोड़ा गया है बल्कि हनुमान प्रतिमा को भी खंडित किया गया है. शनि मंदिर की मूर्तियां को भी आरोपियों ने निशाना बनाया. बाहर की छोटी मूर्ति पर भी हमला किया गया है.

इतना ही नहीं गांव में निजी स्कूल के ठीक सामने बने दुर्गा मंदिर में भी मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया गया. यहां भगवान हनुमान की प्रतिमा को तोड़ा गया है. साईं भगवान की मूर्ति को भी मंदिर में हथौड़े से खंडित किया गया. गांव के गोरखनाथ मंदिर में भी तोड़फोड़ की गई और कुछ मूर्तियों को खेत में फेंक दिया गया.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...