12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यवायरल हुए गांव की लड़कियों के अश्लील वीडियो, सदमे में मां-बेटी की...

वायरल हुए गांव की लड़कियों के अश्लील वीडियो, सदमे में मां-बेटी की मौत

Published on

बाड़मेर,

राजस्थान के बाड़मेर जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. इसमें पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो अब तक कई महिलाओं और नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण कर चुका है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक शादी-विवाह में ढोल बजाने का काम करता है. ये महिलाओं और लड़कियों की अश्लील वीडियो और फोटो खींच कर उन्हें ब्लैकमेल करता था.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पेन ड्राइव और उसका मोबाइल जब्त कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. घटना बाड़मेर जिले के समदड़ी इलाके की है. दरसअल, बाड़मेर जिले के समदड़ी कस्बे के एक गांव में कुछ महिलाओं और युवतियों के अश्लील वीडियो और फोटो वायरल हो रहे थे.

इसको लेकर ग्रामीणों ने डीएसपी नीरज कुमारी शर्मा और समदड़ी थानाधिकारी शारदा विश्नोई को इस बारे में अवगत करवाया. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिक जांच कर एक ढोल बजाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पेन ड्राइव और उसका मोबाइल फोन भी जब्त किया. जिसमें कुछ महिलाओं और युवतियों के अश्लील फोटो और वीडियो मिले. फिलहाल, पुलिस इस मामले में आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है.

ऐसे फंसाता था महिलाओं को झांसे में
अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक मुकेश दमामी पुत्र पारसराम गांव और आसपास के गांवों में ढोल बजाने का काम करता है. गांव में घर-घर जाकर ढोल बजाने के बीच आरोपी युवक महिलाओं और युवतियों को अपने मोबाइल नंबर देता था और उनके नंबर भी ले लेता था.

उसके बाद फोन पर बातचीत कर उन्हे अपने प्रेम जाल में फंसाता था. फिर उनके फोन पर अश्लील वीडियो बना लेता था. बाद में उन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिलाओं को ब्लैकमेल कर रुपये लूटता और जबरन शारीरिक संबंध भी बनाता.

कुछ फोटो वायरल हुए तो खुला राज
कुछ महिलाओं और युवतियों के फोटो वायरल हुए तो गांव के एक युवक के पास भी पहुंचे. उसने ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मुकेश दमामी को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी के पकड़े जाने के बाद कई पीड़ित पक्ष के लोगों ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया. एक पीड़िता ने बताया कि मुकेश ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोली मिलाकर पिला दी थी. फिर उसके अश्लील वीडियो बनाए और फोटो खींचे. बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा. उसने इसी एवज में कई बार उससे रुपये लिए और रेप भी किया.

वहीं एक अन्य शख्स ने बताया कि आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी को भी पहले प्रेम जाल में फंसाया. फिर वीडियो कॉल के जरिए अश्लील फोटो लिए और उसी तरह ब्लैकमेल किया. शख्स ने कहा, ”मेरी पत्नी और बेटी इस सदमे को बर्दाश्त नहीं पाईं और उन्होंने बदनामी के डर से आत्महत्या कर ली.” आरोपी मुकेश की गिरफ्तारी के बाद से 7 गांव के लोगों में दहशत का माहौल है. दरअसल, मुकेश इन 7 गांव में ढोल बजाने का काम करता था. गांव वालों को डर है कि कहीं उसने उनके घर की बेटियों के साथ भी ऐसा न किया हो.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...