8.4 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यNCP में बड़ा बदलाव, शरद पवार ने सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल...

NCP में बड़ा बदलाव, शरद पवार ने सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया, भतीजे अजित को बड़ा झटका

Published on

मुंबई,

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में शनिवार को बड़ा बदलाव किया गया है. पार्टी प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. पार्टी का यह निर्णय सीनियर लीडर अजित पवार के लिए झटका माना जा रहा है. जानकारों का कहना था कि अजित खुद पार्टी के अध्यक्ष पद के दावेदार थे. वे फिलहाल महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं.

पिछले दिनों ही शरद पवार ने पार्टी प्रमुख की जिम्मेदारी छोड़ने का ऐलान किया था. हालांकि, कार्यकर्ताओं की नाराजगी और नेताओं के मनाने के बाद उन्होंने अपना निर्णय वापस ले लिया था. पवार की पेशकश पर विचार-विमर्श के लिए गठित पैनल ने 5 मई को उनके इस्तीफे को स्वीकार करने से मना कर दिया था और उनसे पार्टी अध्यक्ष बने रहने का आग्रह किया था. अब पार्टी हाईकमान ने दो नए कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर चौंका दिया है.

शनिवार को एनसीपी का 25 वां स्थापना दिवस है. पार्टी प्रमुख शरद पवार ने कहा, एनसीपी को मजबूत करने के लिए हम सब लोगों को काम करना पड़ेगा. प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को वर्किंग कमेटी का प्रेसिडेंट बनाने का निर्णय लिया जा रहा है.सुप्रिया सुले को हरियाणा और पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है.

किसे क्या जिम्मेदारी दी गई..
सुप्रिया सुले – कार्यकारी अध्यक्ष. महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, महिला युवा, लोकसभा समन्वय की जिम्मेदारी.
प्रफुल्ल पटेल- कार्यकारी अध्यक्ष. मध्य प्रदेश, राजस्थान, गोवा की जिम्मेदारी.
सुनील तटकरे – राष्ट्रीय महासचिव. ओडिशा, पश्चिम बंगाल, किसान, अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी.
नंदा शास्त्री – दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष.
फैसल – तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल की जिम्मेदारी.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...