13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यविधायक के देवर की फॉर्च्यूनर ने मारी टक्कर, 100 फीट दूर जाकर...

विधायक के देवर की फॉर्च्यूनर ने मारी टक्कर, 100 फीट दूर जाकर गिरा इंजीनियर, पत्नी सहित गंवाई जान

Published on

धनबाद ,

देश की कोयले की राजधानी कहे जाना वाले झारखंड के धनबाद में हिट एंड रन का एक बड़ा मामला सामने आया है. घटना में एक सत्ता में धमक रखने वाले रसूखदार घराने की फॉर्च्यूनर कार की चपेट में आकर बीसीसीएल में कार्यरत एक इंजीनियर दंपत्ति की मौत हो गई. इस हादसे में दंपत्ति का बेटा भी घायल हुआ है. उसका इलाज कोलकाता के एक बड़े अस्पताल में चल रहा है. बच्चे की हालत भी नाजुक बताई जा रही है.

दरअसल, घटना शुक्रवार रात 11-12 बजे धनबाद थाना क्षेत्र के धैया इलाके में हुई. बीसीसीएल में सर्वेयर के पद पर कार्यरत राणा दास और उनकी पत्नी मानसी दास की कार की टक्कर से मौत हो गई. राणा के भाई का कहना है कि राणा अपने बेटे ऋषभ दास को दिखाने के लिए डॉक्टर के पास गए हुए थे. उनकी पत्नी भी साथ गई हुई थीं.

दो फॉर्च्यूनर कार में हो रही थी रेस
बेटे को दिखाने के बाद राणा बाइक से पत्नी और बेटे को लेकर घर वापस आ रहे थे. रास्ते में दो फॉर्च्यूनर कार के चालक आपस में रेस लगा रहे थे. फॉर्च्यूनर कार (JH 10 CF 0045) बहुत तेज रफ्तार में थी. कार ने भाई की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इसके कारण भाई और उसकी पत्नी कई फीट दूर तक हवा में उछल गए.

भाई राणा दास की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, मानसी को इलाज के लिए पहले SNMMCH ले जाया गया था. फिर वहां से दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया था. रास्ते में ही मानसी की मौत हो गई. इस हादसे में भाई के बेटा ऋषभ दास भी गंभीर रूप से घायल हुआ है. उसका कोलकाता के अस्पताल में इलाज जारी है.

झरिया की विधायक के देवर की कंपनी की है गाड़ी
राणा दास के भाई का कहना है कि जिस कार ने भाई की बाइक को टक्कर मारी है वह झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर हर्ष सिंह के नाम से रजिस्टर्ड कंपनी M/S सिंह नेचुरल्स & pvt ltd की है. इस घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए भाजपा नेता रागिनी सिंह भी अस्पताल पहुंची थी. उन्होंने परिवार को सांत्वना दी. वहीं बीसीसीएल के अधिकारियों ने राणा दास के बेटे के इलाज के लिए हर संभव मदद की बात कही है.सामने आया है कि इस मामले में अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया है. क्षतिग्रस्त कार को थाने में रखा गया है.

कांग्रेस से विधायक हैं पूर्णिमा नीरज सिंह
साल 2019 में झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव में झरिया विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर लड़ते हुए पूर्णिमा नीरज सिंह ने बीजेपी की प्रत्याशी रागिनी सिंह को हराया था. कोयलांचल की सबसे हॉट सीट में झरिया विधानसभा सीट पर मेंशन परिवार बनाम रघुकुल परिवार के बीच सियासी वर्चस्व रहा है. 2014 में इस सीट से बीजेपी के टिकट पर संजीव सिंह और कांग्रेस के टिकट पर नीरज सिंह ने चुनाव लड़ा था, जिसमें नीरज सिंह को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद 2017 को नीरज सिंह की हत्या हो गई, इसी हत्या के आरोप में संजीव सिंह फिलहाल जेल में हैं. इसीलिए चलते बीजेपी ने संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह को उतारा था और उनके मुकाबले में कांग्रेस ने नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह को उतारा था. चुनाव में पूर्णिमा नीरज सिंह को जीत हासिल हुई थी.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...