13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यबालासोर में जहां हुआ सबसे भीषण रेल हादसा, अब वहां नहीं रुकेगी...

बालासोर में जहां हुआ सबसे भीषण रेल हादसा, अब वहां नहीं रुकेगी कोई भी ट्रेन

Published on

बालासोर,

ओडिशा के बालासोर में जिस स्टेशन के पास भीषण रेल हादसा हुआ था वहां अब कोई ट्रेन नहीं रुकेगी. इस रेल दुर्घटना की जांच कर रही सीबीआई ने लॉग बुक, रिले पैनल और उपकरण जब्त करने के बाद स्टेशन को सील कर दिया है, इसलिए कोई ट्रेन अभी बहनगा बाजार स्टेशन पर नहीं रुकेगी. रेलवे के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

अप और डाउन लाइन दोनों पर सेवा बहाली के बाद, कम से कम सात ट्रेनें (ज्यादातर स्थानीय) बहानगा बाजार स्टेशन पर रुक रही थीं. बता दें कि 2 जून को वहां तीन ट्रेनें हादसाग्रस्त हो गई थीं जिसमें 288 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 1,208 अन्य घायल हो गए थे.

दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि सीबीआई ने लॉग बुक, रिले पैनल और अन्य उपकरण जब्त करने के बाद स्टेशन को सील कर दिया है.

चौधरी ने बताया, ‘रिले इंटरलॉकिंग पैनल को सिग्नलिंग सिस्टम तक कर्मचारियों की पहुंच को प्रतिबंधित करने के लिए सील कर दिया गया है, कोई भी यात्री या मालगाड़ी बहनागा बाजार में अगली सूचना तक नहीं रुकेगी.’

हालांकि लगभग 170 ट्रेनें प्रतिदिन बहानगा बाज़ार रेलवे स्टेशन से गुजरती हैं, केवल भद्रक-बालासोर मेमू, हावड़ा भद्रक बघाजतिन फास्ट पैसेंजर, खड़गपुर खुर्दा रोड फास्ट पैसेंजर जैसी यात्री ट्रेनें एक मिनट के लिए स्टेशन पर रुकती थीं.

वहीं घायलों लोगों को मुआवजे की राशि को लेकर अधिकारी ने बताया कि 1,208 घायलों में से रेलवे पहले ही 709 यात्रियों को अनुग्रह राशि प्रदान कर चुका है.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...