15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यजब धारा 370 हटाई तब कहां थे ये लोग, इन्होंने चूं तक...

जब धारा 370 हटाई तब कहां थे ये लोग, इन्होंने चूं तक नहीं की… उमर का केजरीवाल पर निशाना

Published on

श्रीनगर

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली मुख्यमंत्री अऱविंद केजरीवाल पर निशान साधा है। उमर अबदुल्ला ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को आज हमारी है तो वो हमसे मदद मांग रहे हैं। लेकिन जब हमें उनकी जरूरत थी तब उन्होंने चूं तक नहीं किया। उमर ने कहा कि मैं बार-बार इन लोगों को याद दिलाता हूं कि इन्हें जब हमारी जरूरत पड़ती है तो ये हमारे दरवाजे जरूर खटखटाते हैं। अब आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुसीबत में हैं तो उम्हें हमारी हमारी जरूरत है। लेकिन ये लोग तब कहां थे जब 2019 में हमारे साथ इतना बड़ा धोखा हुआ। कौन था जो हमारे साथ खड़ा हुआ।

ये आज जो शोर कर रहे हैं जमूरियत को बचाओ, डेमोक्रेसी को बचाओ ये थे कहां। हमारा वहां पर डेमक्रेटिकल मर्डर हुआ और इन्होंने चूं तक नहीं किया। उमर अबदुल्ला ने कहा कि इन्होंने तो केंद्र का साथ दिया। कुल मिलाकर 3-4 पार्टियां हैं जिन्होंने हमेशा हमारा साथ दिया। डीएमके, ममता बैनर्जी की टीएमसी और लेफ्ट की दो पार्टियां इन चार को छोड़कर मुझे कोई पांचवा नाम बताइए जिन्होंने कभी भी पूरी तरह से हमारा साथ दिया हो।

विपक्ष के नेताओं से समर्थन की अपील कर रहे केजरीवाल
दिल्ली में अधिकारियों के तबादले और प्रमोशन के लिए केंद्र द्वारा लाए गए अध्यादेश के खिलाफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर उनसे समर्थन मांग रहे है। इस अध्यादेश के खिलाफ अब आम आदमी पार्टी महारैली भी करने जा रही है। दिल्ली में आयोजित होने वाली इस महारैली को सीएम केजरीवाल संबोधित करेंगे। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर केंद्र द्वारा लाए गए अध्यादेश के खिलाफ समर्थन की अपील भी की थी।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...