15.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयक्यूबा से चीन कर रहा था अमेरिका की जासूसी! रिपोर्ट में खुलासे...

क्यूबा से चीन कर रहा था अमेरिका की जासूसी! रिपोर्ट में खुलासे से व्हाइट हाउस में सनसनी

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका की एक खुफिया रिपोर्ट सामने आई है, जिसके बाद देश में बवाल मच गया है. यूएस इंटेलिजेंस की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन 2019 से क्यूबा के गुप्त ठिकानों से अमेरिका की जासूसी कर रहा है. हालांकि क्यूबा ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है. बाइडेन प्रशासन के एक अधिकारी ने शनिवार को नए जासूसी प्रयास के बारे में कहा है कि चीन बीते कुछ समय से क्यूबा के जरिए अमेरिका की जासूसी कर रहा है. 2019 से उसने खुफिया तंत्रों को अपग्रेड किया है.

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में बताया कि चीन ने क्यूबा के साथ फ्लोरिडा से करीब 160 किमी दूर द्वीप पर एक इलेक्ट्रॉनिक ईव्सड्रॉपिंग सुविधा स्थापित करने के लिए एक गुप्त समझौता किया था, लेकिन अमेरिका और क्यूबा की सरकारों ने रिपोर्ट पर कड़ा संदेह जताया. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, नाम न छापने की शर्त पर बाइडेन प्रशासन के अधिकारी ने कहा कि मीडिया की रिपोर्ट हमारी समझ के अनुरूप नहीं है. इस रिपोर्ट में ये नहीं बताया गया कि चीन ने हमारी जासूसी करने के लिए क्या प्रयास किए.

अधिकारी ने कहा कि यह मुद्दा जो बाइडेन के राष्ट्रपति बनने से पहले का है क्योंकि बीजिंग ने दुनिया भर में अपने खुफिया संग्रह के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के प्रयास किए थे. उन्होंने कहा कि इसमें कोई नया डेवलेपमेंट नहीं है. PRC ने 2019 में क्यूबा में अपनी खुफिया सुविधाओं को अपग्रेड किया. यह खुफिया रिकॉर्ड में अच्छी तरह डॉक्यूमेंटेड है.

वाशिंगटन में चीनी दूतावास के एक अधिकारी ने चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता द्वारा शुक्रवार को दिए गए बयान की ओर से इशारा किया, जिसने क्यूबा के जासूसी स्टेशन की बात करके अमेरिका पर अफवाह फैलाने और बदनामी करने का आरोप लगाया. साथ ही सबसे शक्तिशाली हैकर साम्राज्य होने का आरोप भी लगाया.

क्यूबा ने खारिज किया दावा
गुरुवार को क्यूबा के उपविदेश मंत्री कार्लोस फर्नांडीज डी कोसियो ने जर्नल की रिपोर्ट को पूरी तरह से भ्रामक बताकर खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि क्यूबा लैटिन अमेरिका और कैरेबियन में किसी भी तरह की विदेशी सैन्य उपस्थिति को खारिज करता है.

18 जून को चीन दौरे पर जाने वाले हैं विदेश मंत्री ब्लिंकन
क्यूबा से चीन द्वारा जासूसी के आरोप ऐसे समय में लगे हैं, जबकि दोनों देश तनाव को शांत करने के लिए अस्थायी कदम उठा रहे हैं और एंटनी ब्लिंकन 18 जून को चीन दौरे पर जाने वाले हैं. दरअसल बीते दिनों अमेरिका के आसमान में चीन द्वारा उड़ाए गए संदिग्ध जासूसी गुब्बारे उड़ाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था. हालांकि अमेरिकी सेना ने गुब्बारे को मार गिराया था. इस घटना के बाद अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने अपनी चीन यात्रा को रद्द कर दिया था.

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...