भोपाल।
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) जैसी महारत्न कंपनी की सभी यूनिटों में अपर महाप्रबंधक से महाप्रबंधक पद पर साक्षात्कार का पहला राउंड 6 जून को हो गया है। दूसरा राउंड 14 को होगा। अकेले भेल भोपाल यूनिट में 2011 से लेकर 2019 में 70 से ज्यादा अपर महाप्रबंधक बने अफसर साक्षात्कार में भाग लेंगे। अब देखना यह है कि 70 से ज्यादा अफसरों में से सिर्फ चार या पांच अफसरों को महाप्रबंधक पद पर प्रमोशन देना है इनमें से किसकी किस्मत चमकेगी।
यह भी कहा जा रहा है कि कुछ अपर महाप्रबंधक प्रमोशन के बाद बाहर की यूनिट से भोपाल आ सकते है। 2011 में महाप्रबंधक बने आरके श्रीवास्तव और एस चंद्रशेखर का कार्यकाल कम बचा वहीं 2012 के विप्ल्व मंडल, अनिरूद्ध मित्रा और अमित शर्मा प्रमोशन के प्रबल हकदार बताए जा रहे हंै। रही बात 2013 के रामभाऊ पाटील की तो उनका प्रमोशन भी लगभग तय माना जा रहा है। वर्ष 2014 के अपर महाप्रबंधक राजकुमार जैन प्रमोशन पाने में सफल हो सकते है।
इसी तरह राजेंद्र सिंह, कमलजीत सिंह, सपन सुहाने, गौतम मजूमदार, एके भौमिक, आलोक सेंगर, डा. श्रीमती सचदेवा, राजीव सरना, एनके मलहान, आरके अग्रवाल, अतुल सचान आदि के नाम भी प्रमोशन के लिए तय माने जा रहे हैं। 2018 और 2019 तक के अपर महाप्रबंधक साक्षात्कार में भाग जरूर लेंगे लेकिन उनका महाप्रबंधक बनना मुश्किल बताया जा रहा है। यूं तो प्रमोशन पाने वालों की लंबी कतार है। यह भी कहा जा रहा है कि जिन अपर महाप्रबंधकों के रिटायरमेंट में दो साल से कम समय बचा है उनको रिटायरमेंट पूर्व यानी पीआरपी के तहत प्रमोशन दिया जा सकता है।
यह बन सकते हैं महाप्रबंधक
रामभाऊ पाटील, आलोक सेंगर, अमित शर्मा, एके भौमिक, राजकुमार जैन, कमलजीत सिंह, गौतम मजूमदार, एनके मलहान, डा. श्रीमती सचदेवा, सपन सुहाने, राजेंद्र सिंह, प्रकाश वीर, पीके नायक महाप्रबंंधक पद के प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं।
