14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन ने छेड़ दी परमाणु हथियारों की नई रेस, जानिए भारत-PAK के...

चीन ने छेड़ दी परमाणु हथियारों की नई रेस, जानिए भारत-PAK के पास कितने न्यूक्लियर वेपन

Published on

स्टॉकहोम (स्वीडन),

चीन तेजी से अपने परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ा रहा है. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने पिछले एक साल में 60 परमाणु हथियार बढ़ाए हैं. इस मामले में वह रूस, भारत और पाकिस्तान से कहीं आगे है. थिंक टैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय दुनियाभर में 12,512 परमाणु हथियार हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि एक बार फिर दुनिया में परमाणु हथियारों को जमा करने का ट्रेंड बढ़ रहा है. मौजूदा दुनिया मानव इतिहास में सबसे खतरनाक मोड़ पर है.

SIPRI की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर के देशों में बिगड़ते अंतरराष्ट्रीय संबंधों के चलते परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ी है. दुनियाभर में अनुमानित 12,512 परमाणु हथियार हैं. इनमें से 86 इस साल तैयार हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, कुल परमाणु हथियार में 9,576 संभावित इस्तेमाल के लिए तैयार हैं.

चीन ने एक साल में 60 हथियार बढ़ाए
पिछले 1 साल में परमाणु हथियार बढ़ाने के मामले में चीन सबसे आगे है. हालांकि, चीन के अलावा रूस, भारत, पाकिस्तान और नॉर्थ कोरिया ने भी अपने परमाणु भंडारण में इजाफा किया है. चीन ने इस साल 60 हथियार बढ़ाए हैं. वहीं रूस ने 12, पाकिस्तान ने 5, नॉर्थ कोरिया ने 5 और भारत ने 4 हथियार बढ़ाए हैं.

किस देश पर कितने परमाणु हथियार?

देश कुल कितने हथियार 1 साल में बढ़ाए
रूस 4489 12
अमेरिका 3708 00
चीन 410 60
पाकिस्तान 170 5
भारत 164 4

रूस और अमेरिका पर 90% हथियार
रूस और अमेरिका पर दुनिया के कुल परमाणु हथियारों के 90% हथियार हैं. SIPRI की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस पर 4489 परमाणु हथियार हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अमेरिका और तीसरे नंबर पर चीन है. अमेरिका पर 3708 परमाणु हथियार हैं. जबकि चीन पर 410 हथियार हैं. चीन के बाद फ्रांस (290) और ब्रिटेन (225) का नंबर आता है. थिंक टैंक के मुताबिक, अमेरिका और रूस ने करीब 2,000 परमाणु हथियारों को हाई अलर्ट यानी तुरंत इस्तेमाल के लिए रखा है. यानी ये हथियार मिसाइलों में फिट हैं या एयरबेस पर तैनात किए गए हैं.

भारत और पाकिस्तान का क्या है हाल?
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान परमाणु हथियार के मामले में भारत से आगे है. उस पर 170 परमाणु हथियार हैं. जबकि भारत पर 164 हथियार हैं. नॉर्थ कोरिया पर 30 परमाणु हथियार हैं.

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...