भोपाल।
भेल क्षेत्र की खजूरी कलां मार्ग पर स्थित आदया हेबिटेड कॉलोनी के रहवासी ओपन ब्लेज गेम जोन से रहवासी परेशान है। उन्होंने इसकी शिकायत सीएम से की है। रहवासियों ने अपनी शिकायत में कहा है कि यह जोन पॉश एरिया में खोला गया है। सुबह 5 बजे से रात तीन बजे तक यहां गेम खेलते है। इससे रहवासियों के बुजुर्ग व बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस संबंध में रहवासियों ने एक हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन नगर निगम और संबंधित थाना क्षेत्र को सौंपा है। यह जानकारी स्थानीय रहवासी रेणू मालवीय ने दी।
