6.4 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिसियासत की नई 'संग्राम कथा': महाभारत के वीडियो में कांग्रेस ने PM...

सियासत की नई ‘संग्राम कथा’: महाभारत के वीडियो में कांग्रेस ने PM मोदी को बताया ‘कलंक’

Published on

नई दिल्‍ली

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्‍ट किया है। ‘है कथा संग्राम की, विश्व के कल्याण की’ कैप्‍शन के साथ वीडियो में बीआर चोपड़ा की महाभारत के विजुअल्‍स दिखाए हैं। फिर जवाहरलाल नेहरू से लेकर महात्‍मा गांधी, नाथूराम गोडसे और विनायक दामोदर सावरकर का जिक्र होता है। गांधी का फोटो आता है तो वॉयसओवर में ‘धर्म’ गूंजता है, गोडसे के चित्र पर ‘अधर्म’, सरदार पटेल की फोटो पर ‘आदि’, भगत सिंह की तस्‍वीर पर ‘अनंत’, नेहरू पर ‘सत्‍य’ और सावरकर पर ‘असत्‍य’ सुनाई देता है।लालकृष्‍ण आडवाणी की रथयात्रा वाली फोटो पर ‘कलेश’ आता है, नरेंद्र मोदी के चित्र पर ‘कलंक’ जैसे शब्‍द सुनाई पड़ते हैं। कांग्रेस के इस वीडियो पर विवाद होना तय माना जा रहा है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने लिखा, ‘ना केवल इतिहास, बल्कि दो तरह की विचारधाराओं का ऐतिहासिक संघर्ष व उस संघर्ष के ऐतिहासिक परिणाम भी इस खूबसूरत वीडियो में देखने को मिलते हैं।’

क्‍या है कांग्रेस की ‘संग्राम कथा’?
कांग्रेस के वीडियो की हिंदी ट्रांस्क्रिप्ट इस प्रकार है:
है कथा संग्राम की, विश्व के कल्याण की
धर्म-अधर्म, आदि-अनंत, सत्य-असत्य, कलेश-कलंक, स्‍वार्थ की
कथा परमार्थ की
शक्ति है भक्ति है
जन्मों की मुक्ति है
जीवन का ये सम्पूर्ण सार है

फिर राहुल गांधी का क्लिप आता है। वो कहते हैं, ‘ये लड़ाई लड़नी है। धरती पर हजारों सालों से यही लड़ाई चल रही है। वो नफरत फैलाते हैं, हम मोहब्बत फैलाते हैं। वो हिंसा फैलाते हैं, हम अहिंसा फैलाते हैं। वो डरते हैं, हम नहीं डरते हैं।’

युग युग से कण कण में
सृष्टि के दर्पण में
वेदों की व्यथा अपार है
कर्मों की गाथा है
देवों की भाषा है
सदियों के इतिहास का प्रमाण है
कृष्ण की महिमा है
गीता की गरिमा है
ग्रंथों का ग्रंथ ये महान है

वीडियो में कांग्रेस ने शब्‍दों और तस्‍वीरों के मेल से बीजेपी-आरएसएस पर हमला बोला है। राजीव गांधी और सोनिया की तस्‍वीर पर ‘कथा परमार्थ की’ ऑडियो आता है तो इंदिरा की फोटो पर ‘शक्ति’ और मनमोहन सिंह की सलामी पर ‘भक्ति’ गूंजता है। आजादी के वक्‍त की तस्‍वीरों पर ‘जन्‍मों की मुक्ति है’ डब किया गया है।

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

एम्पलायर्स पेंशन 1995 समन्वय समिति की बैठक गोवा में, ईपीएफओ दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन की भरी हुंकार

पणजी गोवा से केसी दुबे की रिपोर्ट राष्ट्रीय संगठन निवृत्त कर्मचारी 1955 समन्वय समिति की...

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...