23.1 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़हमारे द्वारा किया गया रक्तदान, किसी के जीवन के लिए वरदान :...

हमारे द्वारा किया गया रक्तदान, किसी के जीवन के लिए वरदान : प्रवीण चंद्र झा

Published on

बीएचईएल हरिद्वार में रक्त दान अमृत महोत्सव मनाया

हरिद्वार

????????????????????????????????????

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर बीएचईएल हरिद्वार में रक्त दान अमृत महोत्सव मनाया गया । इस उपलक्ष्य में बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा मुख्य चिकित्सालय में एक ब्लड ग्रुप जांच शिविर का आयोजन किया गया । बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा ने इस शिविर का उद्घाटन किया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री प्रवीण चन्द्र झा ने कहा कि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान, किसी के जीवन के लिए वरदान हो सकता है ।

उन्होंने कहा कि हमें स्वयं रक्तदान करना चाहिए तथा औरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए । उन्होंने सभी महाप्रबंधकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को स्वैच्छिक रक्तदान हेतु शपथ भी दिलायी । साथ ही पर्यावरण जागरूकता का संदेश देते हुए मुख्य चिकित्सालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया । महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं) डा. शारदा स्वरूप ने रक्तदान से सम्बंधित विभिन्न जानकारियों पर प्रकाश डाला ।

इस शिविर में स्वैच्छकि रक्तदान करने वालों का पंजीकरण भी किया गया, जिससे भविष्य में रक्त की आवश्यकता होने पर संबंधित व्यक्ति से सम्पर्क किया जा सके । साथ ही लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए बीएचईएल उपनगरी में अनेक स्थानों पर बैनर तथा पोस्टर लगाये गये और विश्व रक्तदाता दिवस के स्टीकर भी वितरित किये गये । इस अवसर पर अनेक महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सक तथा पैरा मेडिकल स्टॉफ के सदस्य आदि उपस्थित थे ।

Latest articles

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...