-ऐबू बीएचईएल भोपाल को मिली नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन से संबद्धता
भोपाल।
ऐबू से नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन निफ्टू द्वारा रामनारायण गिरी को मध्यप्रदेश का अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव सावन कुमार पासी को राष्ट्रीय सचिव एवं विशाल वाणी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। बीएचईएल भोपाल से एकमात्र यूनियन ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉईज यूनियन संबद्ध -नेशनल ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन निफ्टू को जी-20 एल-20 कॉनक्लेव बिलासपुर में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला।
बीएचईएल भोपाल से रामनारायण गिरी, धर्मेंद्र दाहट, विशाल वाणी, सावन पासी, आशीष सोनी एवं राजमल बैरागी जी-20 एल-20 कॉनक्लेव में शामिल हुए। नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन निफ्टू के अध्यक्ष डॉ. दीपक जायसवाल ने मंच से संबोधित किया। उन्होंने अपने वक्तव्य सामने रखे। जी-20 एल-20 कॉनक्लेव बिलासपुर में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन विडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।
भोपाल ऐबू यूनियन के नेता प्रदेश अध्यक्ष एवं इकाई महासचिव रामनारायण गिरी द्वारा मंच से पहली बार संबोधित किया गया एवं मजदूरों के हितों के बारे में बताया उन्हें सामाजिक सुरक्षा किस प्रकार दी जाये इस बारे में भी सभी को बताया। इस संबंध में श्री गिरी का कहना है कि यूनियन केंद्रीय ट्रेड यूनियन होने के नाते बीएचईएल कर्मचारियों की आवाज को और ऊपर तक लेकर जाएगी साथ ही कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दों को जल्दी से जल्दी हल करवाने की कोशिश करेगी।
