12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराजनीतिसिर्फ एक बंदा काफी है... फिल्मी पोस्टर के बहाने कांग्रेस का पीएम...

सिर्फ एक बंदा काफी है… फिल्मी पोस्टर के बहाने कांग्रेस का पीएम मोदी पर प्रहार, मिला जवाब

Published on

नई दिल्‍ली

सोशल मीडिया पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नोकझोंक नई नहीं है। दोनों जमकर यहां एक-दूसरे पर हमला करते हैं। बुधवार का दिन भी कुछ अलग नहीं था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के लिए कांग्रेस ने हाल में आई फिल्‍म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ के पोस्‍टर का सहारा लिया। उसने पीएम की तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा – देश की बर्बादी के लिए सिर्फ एक बंदा ही काफी है। केंद्र में बीजेपी के नौ साल पूरे होने पर भी चुटकी ली। बीजेपी ने इसका करारा जवाब दिया। आइए, पूरा मामला जानते हैं।

कांग्रेस का पीएम मोदी पर तीखा हमला
केंद्र में 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने बीजेपी पर तीखा हमला किया। पार्टी ने हाल में आई फिल्‍म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ के पोस्‍टर का इस्‍तेमाल पीएम मोदी पर निधाना साधने के लिए किया। कांग्रेस ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। पीएम की तस्‍वीर लगाकर कांग्रेस ने ऊपर हैशटैग करते हुए लिखा- 9 साल नो सेवा (#9SaalNoSeva)। इसके बाद तस्‍वीर पर लिखा दिखता है- देश की बर्बादी के लिए सिर्फ एक बंदा ही काफी है। तस्‍वीर में कमल को मुर्झाया हुआ दिखाया गया है। कांग्रेस की ओर से डाली गई यह पोस्‍ट तेजी से शेयर होने लगी। इस पर काफी रिऐक्‍शन आए।

बीजेपी ने उसी अंदाज में क‍िया पलटवार
कुछ समय बाद बीजेपी ने इस पर पलटवार किया। उसने कांग्रेस के अंदाज में ही जवाब दिया। उसने एक तस्‍वीर शेयर की। इसमें प्रधानमंत्री मोदी दिखते हैं। सबसे ऊपर लिखा है- 9 साल सिर्फ सेवा नहीं समर्पण भी। फिर लिखा है ‘बर्बादी के लिए सिर्फ एक बंदा ही काफी है।’ इसमें बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए नीचे लिखा बर्बादी पर‍िवाद की। बर्बादी भ्रष्‍टाचार की। बर्बादी लुटेरों की। बर्बादी आतंकवादी की। बर्बादी अलगाववाद की।

बीजेपी और कांग्रेस की सोशल मीडिया पर इस तरह की कहासुनी होती रहती है। दोनों ही दल एक-दूसरे को निशाना बनाते हैं। कांग्रेस खासतौर से पीएम मोदी पर हमले करती है। वहीं, बीजेपी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथ लेती है।फिल्‍म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ हाल में आई है। इसमें ऐक्‍टर मनोज वाजपेयी ने मुख्‍य किरदार निभाया है। फिल्‍म एक ऐसे धर्मगुरु की कहानी है जिसे सत्‍य घटनाओं से प्रेरित बताया गया है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...