6.9 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयब्रिटेन में अमृतपाल के खालिस्तानी 'आका' अवतार खांडा की मौत, जहर से...

ब्रिटेन में अमृतपाल के खालिस्तानी ‘आका’ अवतार खांडा की मौत, जहर से तोड़ा दम?

Published on

लंदन

ब्रिटेन में रह रहे खालिस्‍तान ल‍िबरेशन फोर्स के चीफ अवतार सिंह खांडा की मौत हो गई है। पहले आशंका जताई जा रही थी कि उसे जहर दिया गया है। अब ब्रिटेन के मेडिकल रेकॉर्ड में अवतार के ब्‍लड कैंसर होने की पुष्टि हुई है। भारतीय खुफिया सूत्रों ने अवतार सिंह के मौत की पुष्टि की है। अवतार सिंह ने ही लंदन में भारतीय उच्‍चायोग पर हमला कराया था। बताया जा रहा है कि ब्रिटेन के बर्मिंघम शहर के एक अस्‍पताल में उसे भर्ती कराया गया था।

सूत्रों ने कहा कि अवतार सिंह के शरीर में जहर भी मिला है। अवतार सिंह के बारे में कहा जाता है कि उसने ही जेल में बंद खालिस्‍तानी अमृतपाल सिंह को तैयार किया था और बाद में उसे वारिस पंजाब दे के नेता के रूप में पंजाब भेजा था। वारिस पंजाब दे का गठन दीप सिद्धू ने किया था। अवतार सिंह को ब्रिटेन में भारतीय उच्‍चायोग के झंडे को उतारने के आरोप में लंदन पुलिस ने अरेस्‍ट किया था। खांडा ने सिख युवाओं को बम बनाने और आईईडी के इस्‍तेमाल की ट्रेनिंग दी थी।

बब्‍बर खालसा के लिए भी काम करता था अवतार सिंह
अवतार सिंह ब्‍लड कैंसर से जूझ रहा था। अवतार सिंह की मदद से ही लगातार 37 दिनों तक अमृतपाल छिपता रहा था। भारतीय जांच एजेंसी एनआईए ने खांडा और 3 अन्‍य अलगाववादियों को ब्रिटेन में भारतीय उच्‍चायोग के सामने हुए प्रदर्शन का मास्‍टरमाइंड माना था। अवतार‍ सिंह खांडा केएलएफ आतंकी कुलवंत सिंह का बेटा था। साल 2007 में वह पढ़ाई के नाम पर ब्रिटेन चला गया था और वहां शरण ले ली।

साल 2020 में केएलएफ के तत्‍कालीन चीफ हरमीत सिंह की पाकिस्‍तान में मौत के बाद खांडा ही केएलएफ का नेतृत्‍व कर रहा था। उसका कोड नेम ‘रानजोध सिंह’ था। अवतार सिंह का चेला अमृतपाल सिंह अब अपने 8 सहयोगियों के साथ असम की जेल में बंद है। एनआईए अमृतपाल सिंह की जांच कर रही है। खांडा बब्‍बर खालसा के लिए भी काम करता था। इस संगठन को दुनियाभर में बैन किया गया है। अवतार सिंह का जन्‍म पंजाब के मोगा जिले में हुआ था।

Latest articles

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

रातीबड़ में 16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

भोपाल रातीबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी झागरिया में शुक्रवार सुबह एक किशोरी द्वारा खुदकुशी...

More like this

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...